Search

 
 
 

धनबाद पब्लिक स्कूल के आशुतोष, सिद्धार्थ और तनुश्री स्कूल टॉपर

 
Dhanbad : सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में धनबाद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा. यहां साइंस में कुमार आशुतोष ने 97.8% अंक प्राप्त कर प्रथम, स्तुति रंजन ने 97% अंक प्राप्त कर द्वितीय और ईशा मंडल ने 96.4% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया. कॉमर्स संकाय में सिद्धार्थ पिलानिया ने 97.6% अंक प्राप्त कर प्रथम, इशिका झुनझुनवाला ने 96.8% अंक के साथ द्वितीय और सुहानी सुगंधा ने 96.8% अंक प्राप्त कर स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया. आर्ट्स संकाय में तनुश्री ने 97.8% अंक प्राप्त कर प्रथम, वर्षा कुमारी ने 94.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय और नंदिता नंदिनी ने 93.4% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया. स्कूल से साइंस में 99, कॉमर्स में 79 और आर्ट्स में 26 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था. स्कूल का रिजल्ट 100% रहा और सभी विद्यार्थी पास हो गए. विद्यार्थियों की सफलता पर स्कूल की प्राचार्य शारदा महाजन ने सभी को बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं. यह भी पढ़ें : CBSE">https://lagatar.in/n-cbse-dhanbad-district-topper-krishnanshu-likes-medical-profession/">CBSE

में धनबाद जिला टापर कृष्णांशु को मेडिकल प्रोफेशन पसंद है [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही