Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अश्विनी चौबे ने बिहार सरकार पर बोला हमला, कहा- धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में नहीं दी गयी कोई सुविधा

Kaimur: बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस वक्त बिहार में हैं. बाबा के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ की वजह से लोगों को घर में रहकर ही कथा सुनने के लिये कहा गया है. बता दें कि 14 मई को बाबा को सुनने के लिये कई लोग पहुंचे थे इस दौरान भीषण गर्मी की वजह से कई लोग बेहोश हो गये थे. वहीं अब इस मामले में कैमूर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम के लिए प्रशासन की व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से बेहतर सुविधा मुहैया नहीं करायी गयी जिसकी वजह से वहां पुलिस को भक्तों पर लाठीचार्ज करना पड़ा. वहीं दूर दराज से लोग उन्हें सुनने के लिये पटना आये, लेकिन उसके बाद भी ट्रैफिक की व्यवस्था पर प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया गया. बिहार">https://lagatar.in/patna-baba-dhirendra-shastris-court-canceled-due-to-scorching-heat-appeal-to-listen-to-the-story-on-tv/">बिहार

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

धीरेंद्र शास्त्री को लेकर हो रही राजनीति पर बोले प्रशांत किशोर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-231.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बीजेपी व धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी को अब भगवान राम में भरोसा नहीं हैं. उन्हें अब बागेश्वर धाम के बाबा पर अधिक भरोसा है. साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी को धीरेंद्र शास्त्री का नहीं बल्कि अयोध्या में बन रहे मंदिर का फोटो लगाना चाहिये.

17 मई तक चलेगी कथा

बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए उन्होंने दिव्य दरबार में आने वाले भक्तों से अपील कि है कि वो टीवी और मोबाइल के जरिये कथा सुनें. साथ ही जो लोग टिकट कटाकर पटना आ रहे है वो पटना ना आये. बाबा की अपील के बाद भी बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिये पहुंच रहे हैं. वहीं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 17 मई तक कथा चलती रहेगी. बाबा की कथा सुनने के लिये कई लोग नेपाल से भी पहुंचे थे. वहीं दरबार बंद होने की घोषणा के बाद वो मायूस नजर आये. वहीं बढ़ रही भीड़ की वजह से प्रशासन को भी काफी परेशानी हो रही है.
इसे भी पढ़ें: नेता">https://lagatar.in/leader-of-opposition-case-hc-will-now-hear-on-june-15/">नेता

प्रतिपक्ष मामला : HC में अब 15 जून को होगी सुनवाई
[wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही