Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एशिया कप स्टेज 3 : भारतीय तीरंदाजों का कमाल, कंपाउंड और रिकर्व के फाइनल में बनायी जगह

Ranchi :  सिंगापुर में चल रहे एशिया कप स्टेज 3 में भारतीय तीरंदाजों ने अपना कमाल दिखाया है. भारतीय महिला टीम कंपाउंड में और पुरुष जूनियर टीम रिकर्व के फाइनल में पहुंच गयी है. कंपाउंड महिला टीम ने चीन को 128-124 से हराया. वहीं रिकर्व पुरुष टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6-0 से मात दी. रिकर्व जूनियर पुरुष टीम का फाइनल मुकाबला चीन से 10 जून को होगा. जबकि इसी दिन कंपाउंड महिला टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ भिड़ेंगी. (पढ़ें, महिला">https://lagatar.in/womens-junior-asia-cup-team-india-reaches-semi-finals-beats-chinese-taipei-11-0/">महिला

जूनियर एशिया कप : सेमी फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, चीनी ताइपे को 11-0 से दी मात)

2018 तक इंडियन राउंड के तीरंदाज थे रोहित कुमार 

बता दें भारतीय रिकर्व पुरुष टीम में शामिल रोहित कुमार खेलो इंडिया सेंटर सिल्ली के प्रशिक्षु हैं. वे 2018 से इस संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. 2018 तक रोहित कुमार इंडियन राउंड के तीरंदाज थे. लेकिन सेंटर में आने के बाद कोच की सलाह पर उन्होंने रिकर्व को चुना और आज देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. रोहित के मुख्य कोच प्रकाश राम, मुकेश तुरी और शिशिर महतो हैं. फाइनल में पहुंचने पर समस्त प्रशासकों व प्रशिक्षकों ने भारतीय टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी है. इसे भी पढ़ें : सात">https://lagatar.in/monsoon-knocks-in-kerala-after-a-delay-of-seven-days-will-enter-jharkhand-by-june-15/">सात

दिन की देरी के बाद केरल में मॉनसून की दस्तक, 15 जून तक झारखंड में करेगा प्रवेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही