Search

Asian Games 2023 : भारत के खाते में पहले दिन आये दो सिल्वर मेडल

  • निशानेबाजी (महिला) और लाइटवेट डबल स्कल्स (पुरुषों) में भारत ने रजत पदक अपने नाम किया 
LagatarDesk :  एशियन गेम्स 2023 के पहले दिन ही भारत ने दो सिल्वर मेडल (रजत पदक) के साथ अपना खाता खोल लिया है. भारत ने पहला मेडल 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में जीता. वहीं लाइटवेट डबल स्कल्स में भारतीय पुरुषों ने सिल्वर मेडल  जीतकर परचम लहराया है. इस तरह दो मेडल के साथ भारत ने मेडल टैली में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. (पढ़ें, लोहरदगा">https://lagatar.in/lohardaga-five-people-of-the-same-family-injured-due-to-house-collapse/">लोहरदगा

: मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर)

1886 अंक हासिल कर भारत दूसरा स्थान पर रहा

भारतीय निशानेबाजों ने एशियाई खेलों में खाता खोलते हुए आज रविवार को महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में रजत पदक जीता. मेहुली घोष, रमिता जिंदल और आशी चौकसी की तिकड़ी ने 1886 अंक हासिल करके दूसरा स्थान पाया.  रमिता ने 631.9, मेहुली ने 630.8 और आशी ने 623.3 अंक बटोरे. वहीं चीन ने 1896.6 अंक के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम कर लिया.

मेहुली और रमिता ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में बनायी जगह

भारत दस मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत पदक की भी दौड़ में है. क्योंकि मेहुली और रमिता ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल आज ही होना है. क्वालीफिकेशन दौर में 19 वर्ष की रमिता ने 631.9 स्कोर करके दूसरा स्थान हासिल किया. जबकि मेहुली 630.8 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही.  चीन की तीनों निशानेबाज हान जिआयु, हुआंग युटिंग ओर वांग झिलिन फाइनल में पहुंच गयी हैं. वहीं दक्षिण कोरिया की ली युंसिओ, मंगोलिनया की जी नंदिनजाया और चीनी ताइपै की चेन चि ने भी फाइनल में प्रवेश किया .

डबल्स स्कल में भारत ने जीता दूसरा मेडल

निशानेबाजी के बाद भारतीय पुरुषों ने नौकायन लाइटवेट डबल स्कल में भी परचम लहराया. भारत के अर्जुन सिंह और जट सिंह ने 6 : 28 : 18 का समय निकालकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वहीं चीन ने निशानेबाजी के बाद इस खिताब को अपने नाम कर लिया. चीन के जुंजी फान और मान सुन ने 6 : 23 . 16 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक हासिल किया.  उजबेकिस्तान के शखजोद नुरमातोव और सोबिरजोन सफरोलियेव ने कांस्य पदक अपने नाम किया. इसे भी पढ़ें : युवा">https://lagatar.in/national-general-secretary-of-youth-rjd-vishu-vishal-passes-away-wave-of-mourning/">युवा

राजद के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल का निधन, पार्टी नेताओं में शोक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp