LagatarDesk : एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ी एक के बाद एक अपना परचम लहरा रहे हैं. निशानेबाजी, लाइटवेट डबल स्कल्स के बाद भारतीय टीम ने पुरुष हॉकी स्पर्धा में भी अपना शानदार प्रदर्शन किया. ललित उपाध्याय, वरूण कुमार और मनदीप सिंह की हैट्रिक के दम पर भारत ने उजबेकिस्तान को 16.0 से हराया. तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता व दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत के लिये यह बेमेल मुकाबला था. अब भारत को 26 सितंबर को सिंगापुर से खेलना है. (पढ़ें, दिल">https://lagatar.in/rotary-will-provide-free-operation-to-children-with-hole-in-heart-in-kochi/">दिल
में छेद वाले बच्चों का कोच्चि में निःशुल्क ऑपरेशन करायेगा रोटरी क्लब)
सहित नौ वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ, पीएम मोदी ने दिखायी हरी झंडी
ने मन की बात में कहा, जी20 शिखर सम्मेलन में भारत के नेतृत्व का लोहा दुनिया ने माना
पुलिस की रिपोर्ट में खुलासा : नये क्षेत्रों की तलाश में भाकपा माओवादी, पारसनाथ-जमुई कॉरिडोर पर फिर डाली नजर [wpse_comments_template]
में छेद वाले बच्चों का कोच्चि में निःशुल्क ऑपरेशन करायेगा रोटरी क्लब)
Indian men`s hockey team thrashes Uzbekistan 16-0 in its opening match at Asian Games.
— Press Trust of India (@PTI_News) September">https://twitter.com/PTI_News/status/1705810606031306883?ref_src=twsrc%5Etfw">September
24, 2023
तीन खिलाड़ियों की हैट्रिक के दम पर भारत को मिली जीत
ललित उपाध्याय, वरूण कुमार और मनदीप सिंह की हैट्रिक के दम पर भारत ने यह जीत हासिल की है. ललित उपाध्याय (सातवां, 24वां ,37वां और 53वां मिनट), मनदीप सिंह (18वां, 27वां और 28वां मिनट) और वरूण कुमार (12वां, 36वां, 50वां और 52वां मिनट) ने हैट्रिक लगायी. अभिषेक (17वां) , सुखजीत सिंह (42वां), शमशेर सिंह (43वां), अमित रोहिदास (38वां) और संजय (57वां) ने गोल किये. भारतीयों ने शुरू ही से दबदबा बनाते हुए सातवें मिनट में पहला गोल दाग दिया. भारत को पूरे 60 मिनट में 14 पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिनमें से पांच पर ही गोल हो सका. इसे भी पढ़ें : रांची-हावड़ा">https://lagatar.in/launch-of-nine-vande-bharat-express-including-ranchi-howrah/">रांची-हावड़ासहित नौ वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ, पीएम मोदी ने दिखायी हरी झंडी
12वें मिनट में वरूण ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया
भारतीय फॉरवर्ड पंक्ति और मिडफील्डरों ने मिलकर 10 गोल किये और एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर मिला. भारत को पांचवें ही मिनट में मौका मिला था, लेकिन अभिषेक के शॉट को उजबेक गोलकीपर ने बचा लिया. इसके बाद सुखजीत ने भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर दिलाया. लेकिन संजय उस पर गोल नहीं कर सके. ललित ने रिबाउंड पर गोल दागा. भारत की बढ़त 12वें मिनट में वरूण ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके दुगुनी की. इसे भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/modi-said-in-mann-ki-baat-the-world-acknowledged-indias-leadership-in-the-g20-summit/">मोदीने मन की बात में कहा, जी20 शिखर सम्मेलन में भारत के नेतृत्व का लोहा दुनिया ने माना
मनदीप ने एक मिनट के भीतर दो गोल दागे
दूसरे क्वार्टर की शुरूआत में भारत को मिला पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया. भारत का तीसरा गोल 17वें मिनट में अभिषेक ने बाये फ्लैंक से मनदीप से मिले पास पर किया. मनदीप ने ब्रेक से पहले एक मिनट के भीतर दो गोल दागे. भारत को तीन मिनट के भीतर दो पेनल्टी कॉर्नर और मिले लेकिन गोल नहीं हो सका. हाफटाइम तक भारत के पास 7.0 की बढ़त थी. बारी-बारी से गोलकीपिंग करने वाले पी आर श्रीजेश और कृशन बहादुर पाठक महज दर्शक बने रहे. क्योंकि उजबेक खिलाड़ी हमला नहीं बोल सके. भारत ने आखिरी दो क्वार्टर में नौ और गोल किये, जिनमें से चार पेनल्टी कॉर्नर और एक स्ट्रोक पर मिला. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-police-report-revealed-cpi-maoists-in-search-of-new-areas/">झारखंडपुलिस की रिपोर्ट में खुलासा : नये क्षेत्रों की तलाश में भाकपा माओवादी, पारसनाथ-जमुई कॉरिडोर पर फिर डाली नजर [wpse_comments_template]
Leave a Comment