Search

 
 
 

एशियन गेम्स 2026: क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजवाहक होंगी शूटर नीरू ढांडा, जीते 2 गोल्ड

Sports News: नीरू अपने इवेंट में पदक जीतने के बाद भारत लौट आई थीं. अब वह समापन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व करने के लिए शनिवार सुबह नागोया वापस रवाना होंगी.
 
शूटर नीरू ढांडा

Sports News: जापान के नागोया में हो रहे एशियन गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी रविवार को होगा. इस समापन समारोह में भारतीय ध्वज को शूटर नीरू ढांडा लेकर चलेंगी. उन्होंने एशियन गेम्स में भारत के लिए दो गोल्ड और एक सिल्वर समेत तीन मेडल जीते. नीरू ने व्यक्तिगत ट्रैप इवेंट में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं.

 

इसे भी पढ़ें:

 

नीरू ने महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. जबकि नीरू, मनीषा कीर और आशिमा अहलावत की तिकड़ी ने महिलाओं की टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया. इसके बाद उन्होंने काइनन चेनाई के साथ जोड़ी बनाकर ट्रैप मिश्रित टीम में स्वर्ण पदक जीता.


नीरू अपने इवेंट में पदक जीतने के बाद भारत लौट आई थीं. अब वह समापन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व करने के लिए शनिवार सुबह नागोया वापस रवाना होंगी. आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 का समापन समारोह 4 अक्टूबर को मिज़ुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही