Search

 
 
 

Asian Games : भारत की झोली में एक और गोल्ड, राइफल थ्री पोजिशन के टीम इवेंट में भी सिल्वर मेडल आया

Lagatar Desk : एशियन गेम्स में भारत के कुल पदकों की संख्या 19 हो गई है. इनमें 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
 
कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने जीता गोल्ड
  • 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल आया
  • भारत की झोली में कुल 19 पदक
  • कबड्डी-स्क्वॉश में भी पदक पक्के

Lagatar Desk :  एशियन गेम्स 2026 के छठे दिन भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है. शूटिंग में भारत ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 484.6 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता है.

 

 

 

इससे पहले 22 सितंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था.  इसी तरह 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन के टीम इवेंट में भी भारतीय निशानेबाजों ने कमाल किया. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्रांक्ष पाटिल की टीम ने 1762 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और सिल्वर मेडल जीता. 

 

इस मुकाबले में ऐश्वर्य ने 589 और नीरज ने 588 अंक लाकर व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है. हालांकि रुद्रांक्ष फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके. एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतने के बाद एशियन गेम्स में भारत के कुल पदकों की संख्या 19 हो गई है. इनमें 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. 

 

 

 

इसे भी पढ़ें

बॉक्सिंग में सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में, स्क्वॉश में दो और पदक पक्के

बॉक्सिंग में भी भारत को सफलता मिली है. पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में सचिन सिवाच ने जॉर्डन के खिलाड़ी को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. स्क्वॉश में भारत के दो और पदक तय हैं. महिला सिंगल्स में अनाहत सिंह ने भारत की ही तन्वी खन्ना को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही उनका पदक पक्का हो गया है.

 

वहीं पुरुष सिंगल्स में अभय सिंह ने जापान के खिलाड़ी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. अब सेमीफाइनल में उनका सामना पाकिस्तान के अशब इरफान से होगा. अशब ने क्वार्टर फाइनल में भारत के वीर चोटरानी को हराया है.  

 

पुरुष कबड्डी टीम भी फाइनल में

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने भी फाइनल में जगह बना ली है.  सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 66-27 से हराया. इस जीत के साथ भारतीय टीम का कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो गया है. वहीं महिला कबड्डी टीम ने नेपाल को 48-24 से हराकर पहले ही फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इसके साथ महिला टीम का भी पदक पक्का हो चुका है.

 

महिला हॉकी टीम की जीत का सिलसिला जारी

महिला हॉकी में भारत ने पूल बी के मुकाबले में जापान को 3-1 से मात दी है. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही