Sports News: एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में नेपाल ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है. अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 102 रन बना सकी. जवाब में नेपाल ने 17.2 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया.
इसे भी पढ़ें:
अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा फैसल शिलोजादा और नजबुल्ला जादरान ने 30-30 रन की पारी खेली, नांगेयालिया खरोटी ने भी नाबाद 17 रन, करीम जन्नत 9 रन और मोहम्मद अकरम 2 रन बनाए. नेपाल के कुशल भुर्तेल ने 4 और ललित राजबंशी ने 3 विकेट झटके.
जबकि नेपाल की ओर से संदीप जोरा ने 35 गेंदों पर 34 रन और रोहित पौडेल के 32 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए. वहीं कप्तान दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 15 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए फरीदून दावूदजई, अब्दुल्लाह अहमदजई और अरब गुल ने एक-एक विकेट लिए.
एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट में भारत सीधे क्वार्टरफाइनल खेलेगा. उसका सामना ग्रुप-A की दूसरे नंबर की टीम से 28 सितंबर को होगा. नेपाल का अगला मैच शनिवार को जापान से होगा. दोनों टीमों के पास 1-1 जीत है.
फिलहाल हार के बावजूद अफगानिस्तान ग्रुप में टॉप पर है और नेपाल दूसरे नंबर पर है. अब ग्रुप-A में दूसरे स्थान की रेस अहम हो गई है. दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम की क्वार्टरफाइनल में भारत से भिड़ंत होगी, यानी भारत का सामना नेपाल या अफगानिस्तान में से किसी एक से हो सकता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
