Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

असम ने की नाकाबंदी! मिजोरम में पेट्रोल-डीजल की लिमिट तय, जोरामथंगा ने कहा, केंद्र दखल दे

Advertisement
Advertisement
Guwahati : असम और मिजोरम के बीच पिछले सप्ताह हुई हिंसक झड़प के बाद से उपजा तनाव जारी है. आरोप है कि असम  के  कई सीमावर्ती इलाकों में मिजोरम  के लिए ब्लॉकेड लगा दिये गये हैं. नतीजतन मिजोरम में जरूरी सामानों की कमी होने लगी है. लोगों को पेट्रोल-डीजल भी एक लिमिट में ही दिया जा रहा है. जानकारी के अनुसार असम द्वारा ब्लॉकेड लगाये जाने के बाद मिजोरम में परेशानियां बढ़ गयी हैं. सभी पेट्रोल पंप पर राशनिंग शुरू कर दी गयी है. पेट्रोल-डीजल भरवाने की लिमिट तय कर दी गयी है.  पेट्रोल-डीजल के लिए जिले के डिप्टी कमिश्नर की अनुमति भी जरूरी होगी. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-again-targeted-pm-modi-tweeted-july-is-gone-but-there-is-shortage-of-vaccine/121218/">राहुल

गांधी ने किया पीएम मोदी को टारगेट,  ट्वीट किया,  जुलाई चला गया है,  वैक्सीन की कमी नहीं गयी  

दोपहिया वाहनों को  हर दिन 3 लीटर पेट्रोल  दिया जा रहा है.

जैसी की खबर आयी है, मिजोरम में दोपहिया वाहनों को अभी हर दिन 3 लीटर पेट्रोल ही दिया जा रहा है. इसके अलावा मीडियम प्राइवेट गाड़ियों के लिए 5 लीटर की लिमिट तय कर दी गयी है. मिजोरम के मुख्य सचिव के अनुसार राज्य में जरूरी सामानों की कमी होने लगी है. मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा  ने कहा, असम सरकार ड्रग्स, मवेशियों, पशु की तस्करी दावा करते हुए नाकाबंदी को लेकर बहाना बना रही है.   कहा कि असम ने मिजोरम के खिलाफ नाकाबंदी कर दी है. केंद्र सरकार को तुरंत इसमें दखल देना चाहिए. ये दूसरा बर्लिन नहीं बनना चाहिए. जोरामथंगा  ने केंद्र सरकार को  इस मामले में जानकारी  दे दी है. इसे भी पढ़ें :  Pegasus">https://lagatar.in/pegasus-espionage-case-will-be-heard-in-the-supreme-court-on-august-5-senior-journalist-n-ram-and-others-have-filed-a-petition/121202/">Pegasus

जासूसी मामला : सुप्रीम कोर्ट में पांच अगस्त को होगी सुनवाई, वरिष्ठ पत्रकार एन राम सहित अन्य ने दायर की है याचिका

बातचीत से ही सुलझेगा विवाद : हिमंता

https://twitter.com/himantabiswa/status/1421740035422916611

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा  ने कहा है कि विवाद को बातचीत से ही सुलझाया जा सकता है. उन्होंने कहा, हमारा फोकस नॉर्थ-ईस्ट की भावनाओं को जिंदा रखना है. असम-मिजोरम सीमा पर जो हुआ, वो दोनों राज्यों के लोगों को मंजूर नहीं है. सीमा विवाद को बातचीत से ही सुलझाया जा सकता है.

भाजपा में  शामिल हुए मणिपुर के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष  गोविंदास, कहा,  जल्द सुलझेगा विवाद

मणिपुर के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदास कौंथोउजाम रविवार को भाजपा में शामिल हो गये. उनसे जब असम-मिजोरम विवाद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच विवाद जल्द ही सुलझा लिया जायेगा. कहा कि मणिपुर का भी नागालैंड के साथ सीमा विवाद है और ये विवाद पीएम मोदी की लीडरशिप में सुलझा लिया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही