Search

 
 
 

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और निशिकांत दुबे ने बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक  किया

वोटिंग से एक दिन पूर्व आज असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा देवघर पहुंचे. बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर सीएम हिमंता ने भगवान भोलेनाथ के दरबार में माथा टेका. उन्होने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे उनके साथ थे.
 

Guwahati/Deoghar : असम विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे. सभी राजनीतिक दलों  के चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार, 7 अप्रैल की शाम को थम गया. राज्य की सभी 126 विधानसभा सीटों पर वोटिंग गुरुवार 9 अप्रैल को होगी.

 

 

खबर है कि वोटिंग से एक दिन पूर्व आज असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा देवघर पहुंचे. बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर सीएम हिमंता ने भगवान भोलेनाथ के दरबार में माथा टेका. उन्होने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे उनके साथ थे.

 

दोनों नेताओं ने वीआईपी गेट से मंदिर में प्रवेश किया. हिमंता और निशिकांत दुबे कड़ी सुरक्षा के बीच गर्भगृह तक पहुंचे. यहां उन्होंने जलाभिषेक कर देश और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की. 


असम विधानसभा चुनाव में इस बार 722 उम्मीदवार मैदान में हैं. 2,50,54,463 वोटरअपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदाताओं में 1,25,31,552 पुरुष वोटर, 1,25,22,593 महिला वोटर और  318 वोटर्स  ट्रांसजेंडर कैटेगरी हैं.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही