Search

चुनाव आयोग का टीएमसी नेताओं को साफ संदेश, चुनाव भय रहित और हिंसा रहित होकर ही रहेंगे

CEC ज्ञानेश कुमार

New Delhi/Kolkata : चुनाव आयोग ने आज बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव भय रहित और हिंसा रहित होंगे. आयोग ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में यह बात लिखी.

 

 

 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ते राजनीतिक तापमान के बीच निर्वाचन आयोग ने सत्तारूढ़ टीएमसी को कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि राज्य में चुनाव भय, हिंसा, धमकी और प्रलोभन से मुक्त कराये जायेंगे.

 

अहम बात यह है कि चुनाव आयोग के पोस्ट से पहले आज टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल ने CEC से मुलाकात की थी. इस मीटिंग में काफी गहमागहमी हुई थी. चुनाव आयोग ने पोस्ट में लिखा, पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव भयरहित, हिंसारहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, बूथ और सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे.

 

इससे पूर्व आयोग ने एक बयान जारी कर कहा था कि वोटिंग के दिन पार्टी एजेंटों को मतदान केंद्र के अंदर बैठने से रोकने संबंधी कोई नया निर्देश जारी नहीं किया गया है.  आयोग ने साफ किया कि इस संबंध में पुराने दिशानिर्देश ही लागू रहेंगे.अहम बात यह है कि बंगाल चुनाव को लेकर इस बार सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किये गये हैं.  

 

राज्य में करीब 2,400 अर्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात हैं. इन कंपनियों में  लगभग 2,40,000 जवान शामिल हैं. इतना ही नहीं,इस बार चुनाव में महिला सुरक्षा कर्मियों की भी रिकॉर्ड संख्या में तैनाती की गयी है.

 

खबर है कि लगभग 20,000 महिला अर्धसैनिक जवान(200 कंपनिया) चुनाव ड्यूटी में लगाई गयी हैं. पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जायेंगे. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों  पर मतदान होगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp