Search

 
 
 

मीटिंग में ज्ञानेश कुमार पर बरसे डेरेक ओब्रायन, टीएमसी का आरोप, CEC ने हमें कहा, GET LOST

टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन ने इतने गुस्से में थे कि उन्होंने विवादित बयान देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अपराधी और चोर करार दिया.
 

 New Delhi/Kolkata : टीएमसी का एक प्रतिनिधिमंडल आज बुधवार को मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिला. खबर है कि इस मीटिंग में काफी हंगामा हुआ. आरोप है कि टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन मीटिंग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चिल्लाने लगे और उन्हें बोलने से रोक दिया.

 

 

टीएमसी ने दावा किया कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने उनके प्रतिनिधिमंडल को वहां से निकल जाने को कहा.आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त ने टीएमसी को गेट लॉस्ट कहा. बता दें कि यह मुलाकात पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के तहत लाखों नाम काटे जाने को लेकर थी.  

 


इससे पूर्व टीएमसी के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन ने सोमवार को आयोग को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा था. लेकिन आज चुनाव आयोग के साथ टीएमसी की मीटिंग हंगामे के कारण महज 7 मिनट में ही खत्म हो गयी.

 


खबर है कि मीटिंग के दौरान टीएमसी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग वाली नोटिस का जिक्र किया. इस पर माहौल तनावपूर्ण हो गया.सूत्रों के अनुसार ज्ञानेश कुमार जब जवाब देने लगे तो टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन ज्ञानेश कुमार पर भड़क गये. कहा कि आप बोलना बंद करें. 

 


इस पर CEC ज्ञानेश कुमार ने डेरेक ओ’ब्रायन से आयोग कक्ष की गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया. कहा कि चिल्लाना और अभद्र व्यवहार कहीं से भी उचित नहीं है. बाद में टीएमसी ने कहा, चुनाव आयोग का झूठा दावा कर रहा है. सच यह है कि हमें मीटिंग से भगा दिया गया. 

 


डेरेक ओब्रायन के अनुसार  हमें CEC ने कहा, यहां से निकल जाओ. इसके बाद हम सभी वहां से निकल आये. टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने एक्स पर पोस्ट कर डेरेक ओब्रायन के बयान का समर्थन किया. टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन ने इतने गुस्से में थे कि उन्होंने विवादित बयान देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अपराधी और चोर करार दिया.

 


 उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार पर  हम भरोसा नहीं कर सकते. आरोप लगाया कि चुनाव आयोग वोट चोरी करने की कोशिश कर रहा है. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के जरिए बंगाल में लाखों नाम काटे जा रहे हैं. 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही