Kolkata : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आज भवानीपुर विधानसभा सीट से पर्चा भरा. इसके बाद उन्होंने भवानीपुर की जनता को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया है, भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए मैंने काम किया है.आगे भी करती रहूंगी.
पश्चिम बंगाल की सीएम और भवानीपुर से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा, "मैं बचपन से यहीं रहती हूं मेरे पास जो कुछ भी है, वह सब यहीं है। मैं भवानीपुर के लोगों को धन्यवाद देती हूँ और सलाम करती हूँ। मैंने अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया है, और मैं सभी तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत की… pic.twitter.com/9q6car8bV1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2026
उन्होंने कहा कि मैं बचपन से यहीं रहती आयी हूं. मेरे पास जो कुछ भी है, वह सब यहीं का है. मैं भवानीपुर के लोगों को धन्यवाद देती हूँ और सलाम करती हूं. कहा कि मैं तृणमूल कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों की जीत की कामना करती हूं.
ममता बनर्जी ने कहा, हम फिर से पश्चिम बंगाल में सरकार बनायेंगे. बता दें कि इस सीट से भाजपा ने नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है, उन्होंने 2 अप्रैल को नामांकन कर चुके हैं.गृह मंत्री अमित शाह उनके साथ मौजूद थे.याद करें कि सुवेंदु नंदीग्राम से 2021 में ममता बनर्जी को यहां से हराया था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment