Search

 
 
 

असम चुनाव : JMM ने 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, हेमंत सोरेन करेंगे नेतृत्व

असम विधानसभा चुनाव की तैयारियां झारखंड में भी जोर-शोर से चल रही है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने उम्मीदवारों के बाद अब 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. पार्टी की केंद्रीय समिति ने भारत निर्वाचन आयोग को इससे संबंधित संशोधित पत्र भेज दी है.
 

Ranchi :  असम विधानसभा चुनाव की तैयारियां झारखंड में भी जोर-शोर से चल रही है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने उम्मीदवारों के बाद अब 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. पार्टी की केंद्रीय समिति ने भारत निर्वाचन आयोग को इससे संबंधित पत्र भेज दी है. 

 

पत्र के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष हेमंत सोरेन  असम विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे. वह असम के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे. हेमंत सोरेन के अलावा कल्पना मुर्मू सोरेन, महुआ माजी, लुईस मरांडी, सुप्रियो भट्टाचार्य और विनोद कुमार पांडेय सहित अन्य लोगों को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.

 

वहीं सरफराज अहमद, जोबा माझी, अभिषेक प्रसाद, पंकज मिश्रा, सुदिव्य कुमार, दीपक बिरुआ, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, विजय हांसदा, हफीजुल हसन, भूषण तिर्की, विकास मुंडा, एम टी राजा और आलोक सोरेन को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है.

 

झामुमो ने निर्वाचन आयोग को बताया है कि सभी स्टार प्रचारक असम में हवाई, सड़क और रेल मार्ग से यात्रा कर प्रचार करेंगे. इसके लिए पार्टी ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77(1) के तहत अनुमति देने और प्रचार में इस्तेमाल होने वाले वाहनों के लिए विशेष पास जारी करने का अनुरोध किया है.

 

पार्टी ने यह भी कहा है कि असम राज्य की सीमा के भीतर प्रचार कार्य सुचारू रूप से हो सके, इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक सहयोग दिया जाए. इस पत्र की प्रति असम के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भी भेजी गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही