Search

 
 
 

डोरंडा औषधालय के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख जारी, आयुष सेवाएं होंगी बेहतर

राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है. इसी कड़ी में डोरंडा स्थित राजकीय संयुक्त औषधालय के जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्य को मंजूरी दे दी गई है.
 

Ranchi :  राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है. इसी कड़ी में डोरंडा स्थित राजकीय संयुक्त औषधालय के जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्य को मंजूरी दे दी गई है.

 

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने पहली किस्त के रूप में 10 लाख की राशि भी जारी कर दी है. इसका इस्तेमाल आयुष प्रक्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए किया जाएगा.

 

हालांकि फंड की निकासी अब डोरंडा कोषागार के बजाय रांची कोषागार से की जाएगी. बता दें कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत इस परियोजना के लिए कुल 23 लाख 45 हजार 200 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी. इसमें से पहली किस्त के रूप में 10 लाख की राशि जारी की गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही