Search

 
 
 

देवघर : चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

देवघर नगर थाना कांड संख्या 124/26 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान हनुमान टिकरी निवासी छोटु कुमार महतो उर्फ सुखड़ा, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है.
 
  • वीडियो फुटेज व गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

Deoghar : देवघर नगर थाना कांड संख्या 124/26 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान हनुमान टिकरी निवासी छोटु कुमार महतो उर्फ सुखड़ा, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है.

 

पुलिस ने उसके पास से चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जेएच-15सी-3639 बरामद की है, जिसका नंबर खुरचकर छिपाने की कोशिश की गई थी. बरामद बाइक का इंजन नंबर 07एएसीई12855 और चेसिस नंबर 07एएसीएफ12920 है.

 

वीडियो फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में आरोपी को दबोचा गया. कार्रवाई में अवर निरीक्षक मुकेश कुमार तिवारी के साथ घनश्याम गंझू, सुमंत प्रसाद व सशस्त्र बल शामिल थे. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही