Search

 
 
 

असम : क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि जारी, पीएम का कांग्रेस पर हमला, आदिवासियों की जमीन घुसपैठियों को दे दी

कांग्रेस ने हमेशा घुसपैठियों का समर्थन किया. यहां के मूल निवासियों को उनकी जमीन के कानूनी अधिकारों से वंचित रखा. धुबरी और गोलपाड़ा आदि जिलों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों की जमीनें घुसपैठियों को सौंप दी,
 
  • कोकराझार में 4,570 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कियाकिया
  • पीएम ने तीन नयी रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाई.
  • पीएम ने कांग्रेस को झूठे वादों की दुकान करार दिया

Guwahati : पीएम मोदी आज असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचे. पीएम ने मौसम खराब होने की वजह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोकराझार में 4,570 करोड़  से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.  तीन नयी रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाई.  

 

श्री मोदी ने पीएम  क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि की 22वीं क‍िस्‍त भी जारी की.  देश के 9.32 करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 18,640 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिये.

 

 

 

पीएम मोदी  इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बरसे. कांग्रेस को झूठे वादों की दुकान करार दिया. आरोप लगाय़ा कि कांग्रेस का वादा पूरा करने का कोई ईरादा नहीं रखती.

 

कांग्रेस का काम लोगों में फूट डालना है.पीएम मोदी ने कांग्रेस पर राष्ट्र और असम की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. कहा कि कांग्रेस की नीतियों के कारण असम में रोटी, बेटी और माटी खतरे में हैं.

 

कांग्रेस ने हमेशा घुसपैठियों का समर्थन किया. यहां के मूल निवासियों को उनकी जमीन के कानूनी अधिकारों से वंचित रखा. धुबरी और गोलपाड़ा आदि जिलों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों की जमीनें घुसपैठियों को सौंप दी,  

 

इस कारण बोडोलैंड का जनसांख्यिकीय संतुलन गड़बड़ा गया. पीएम ने हेमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा,  वे असम में घुसपैठियों द्वारा अवैध रूप से कब्जाई गयी जमीनवापस लेने के लिए अभियान चला रहे हैं. जिससे स्वदेशी लोगों के अधिकारों की रक्षा हो सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही