Lagatar Desk : पश्चिम बंगाल के 16 जिलों की 152 सीटों और तमिलनाडु के सभी 234 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. वहीं, गुजरात के उमरेठ विधानसभा और महाराष्ट्र के बारामती व राहुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए भी वोटिंग चल रही है.
चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62.18 फीसदी व तमिलनाडू में 56.81 फीसदी मतदान हुआ. इससे पहले सुबह 11 बजे तक बंगाल में 41.11%, जबकि तमिलनाडु में 37.56 % मतदान हुआ.
इससे पहले सुबह 9 बजे तक बंगाल में 18.76 फीसदी वोटिंग हुई थी. जबकि तमिलनाडु में 17. 69 फीसदी मतदान हुआ था. वहीं उमरेठ में सुबह 9 बजे तक 10%, बारामती में 8.01% और राहुरी में 6.39% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.
State Assembly Elections | Approximate voter turnout as of 9 am
— ANI (@ANI) April 23, 2026
Tamil Nadu - 17.69%
West Bengal (phase 1) - 18.76% pic.twitter.com/U6QOmOxLSo
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment