Search

 
 
 

विधानसभा ने मांगी रजिस्ट्रार प्रशांत पांडेय व रणधीर गुप्ता के कार्यकाल की रिपोर्ट

Ranchi: विधानसभा ने झारखंड फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार और परीक्षा समिति के अध्यक्ष रणधीर गुप्ता द्वारा की गयी गड़बड़ी और की गयी कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट मांगी है. विधानसभा के उप-सचिव ने इस सिलसिले में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी है.
 

Ranchi: विधानसभा ने झारखंड फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार और परीक्षा समिति के अध्यक्ष रणधीर गुप्ता द्वारा की गयी गड़बड़ी और की गयी कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट मांगी है. विधानसभा के उप-सचिव ने इस सिलसिले में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी है.


उप-सचिव की ओर से भेजे गये पत्र में कहा गया है कि विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली के अंतर्गत विधानसभा सदस्य नागेंद्र महतो ने निवेदन किया है. इस निवेदन पर सदन की स्वीकृति है. इसलिए विधानसभा सदस्य द्वारा उठाये गये बिंदुओं की पर 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट दें, ताकि इसे निवेदन समिति के विचारार्थ पेश किया जा सके.


विधायक नागेंद्र महतो द्वारा निवेदन में कहा गया कि प्रशांत कुमार पांडेय को छह महीने के लिए फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्र के पद पर नियुक्त किया गया था. छह महीने की अवधि समाप्त होने के बाद भी पांडेय कार्यरत है. प्रशांत कुमार द्वारा रणधीर कुमार को नियम विरूद्ध वरीयतम सदस्य घोषित करते हुए परीक्षा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह जांच का विषय है. रणधीर गुप्ता निर्वाचित सदस्य हैं. उनका कार्यकाल एक साल पहले ही समाप्त हो चुका है. 

 

तत्कालीन अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने रणधीर गुप्ता की कार्यप्रणाली पर आपत्ति करते हुए सक्षम पदाधिकारी से जांच करने का अनुरोध किया था. इसके बावजूद प्रशांत पांडेय और रणधीर गुप्ता दोनों ही अपने पद पर बने हुए हैं. विधायक ने इस मामले में प्रशांत पांडेय और रणधीर गुप्ता की जांच कराने, दोनों को बर्खास्त करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही इन दोनों को संरक्षण देने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए निवेदन किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही