Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला विधिक शिविर में बांटी गई पांच करोड़ की परिसंपत्ति, अनपढ़ दूल्हों का निकाह नहीं कराएंगे काजी

Hazaribagh : हजारीबाग नगर भवन में रविवार को जिला विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के सबसे निचले तबके के व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचाना था. शिविर का शुभारंभ हजारीबाग के प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश सिन्हा, उपायुक्त नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. विधिक सेवा प्राधिकार सह सशक्तीकरण शिविर में पांच करोड़ 27 लाख 60 हजार 728 रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें:डॉग">https://lagatar.in/sunbird-species-dog-living-in-ac-with-dangerous-pitbull-and-doberman-was-the-center-of-attraction/">डॉग

शो में दिखे 40 नस्लों के 135 से अधिक कुत्ते, पेट लवर जिला बनकर उभर रहा हजारीबाग

कानून का लाभ लेने की अपील

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश ने लोगों से कानून का लाभ लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस शिविर का एक मात्र उद्देश्य लोगों को कानूनी जानकारी से लैस करते हुए अपने अधिकारों को बताना है तथा सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी देना है. उन्होंने कहा कि जिला एवं पुलिस प्रशासन न्यायालय के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य कर रहा है, जो निश्चय ही सकारात्मक पहल है. उपायुक्त ने कहा कि विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर जिला प्रशासन के साथ मिलकर राज्य के पांच अन्य जिलों सहित हजारीबाग के सभी प्रखंडों में आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जरूरतमंदों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं. वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूर्व में भी सशक्तीकरण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है. शिविर से जानकारी सहित योजनाओं की भी जानकारी दी जाती है. पुलिस प्रशासन हरसंभव जिले की जनता के लिए तत्पर है. दूसरी खबर

अनपढ़ दूल्हों का निकाह नहीं कराएंगे काजी, संगठन ने लिया फैसला

सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण समिति की बैठक https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/kkkk-24.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Barhi : पदमा प्रखंड में रविवार को अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति की एकदिवसीय बैठक अध्यक्ष मो कयूम अंसारी की अध्यक्षता में हुई. इसमें विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर चर्चा हुई. अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति के विस अध्यक्ष ने बताया कि संगठन अल्पसंख्यक समाज के गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करने के साथ उच्च शिक्षा के लिए सदैव तैयार है. इसके साथ ही दहेज और शादियों में होनेवाली फिजूल खर्ची पर रोक लगाने पर चर्चा की गई. निर्णय लिया गया कि विवाह में डीजे के साथ नाच-गान वाली बारात पार्टी पर रोक लगाई जाएगी. वहीं अनपढ़ दूल्हों का निकाह काजी नहीं करवाएंगे और ऐसे शादी में अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति के कोई भी अधिकारी एवं सदस्य शिरकत नहीं करेंगे. इसके साथ ही सामाजिक मामले को शांति और सौहार्द के साथ आपस में बैठकर निपटाने का निर्णय लिया गया. मौके पर कई लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण करने की इच्छा प्रकट की. बैठक में कल्याण महासमिति के उपाध्यक्ष हाजी जनाब नकीब खान, इकबाल रजा संस्थापक सदस्य मौलाना कफील, मो इम्तियाज, मीडिया प्रभारी तौकीर रजा, पप्पू खान, अब्दुल कलाम सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: बजट">https://lagatar.in/hemant-government-will-present-new-planning-policy-in-the-budget-session-many-important-bills-will-be-brought/">बजट

सत्र में हेमंत सरकार पेश करेगी नई नियोजन नीति, कई जरूरी विधेयक लाए जाएंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही