Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधिक सेवा शिविर में बांटी गईं लाखों की परिसंपत्तियां

Barhi : बरही प्रखंड मुख्यालय में रविवार को जिला विधिक सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया. इसमें 21 केसीसी लाभुकों के बीच 13 लाख 91 हजार, जेएसएलपीएस की ओर से चार महिला मंडलों को 19 लाख कैश क्रेडिट, तीन लाभुकों को अंबेडकर आवास, कृषि विभाग की ओर से नौ लाभुकों को 1.5 एचपी का पंपसेट, मनरेगा से दस लोगों को जॉब कार्ड, पशुपालन विभाग की ओर से मिनरल और दवा का वितरण किया गया. वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए आवेदन लिए गए. इसे भी पढ़ें:">https://lagatar.in/palamu-lover-couple-jumped-in-front-of-the-train-both-died/">

 पलामू : ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, दोनों की मौत 

कानूनी जानकारी दी गई

कानूनी जागरूकता शिविर में सूचना के बावजूद राजस्व विभाग, वन विभाग, बैंक, शिक्षा विभाग और विद्युत विभाग के स्टॉल देखने को नहीं मिले. इससे पहले जिला सत्र न्यायाधीश ब्रज किशोर पांडेय, लोक अदालत के कुमार रंजन, सुधीर कुमार, बीडीओ सी आर इंदीवर, प्रमुख मनोज रजक, डीएस पी ज्ञानी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. जिला और सत्र न्यायधीश ने लोगों को विभिन्न कानूनी जानकारियों को बताते हुए अपने हक और अधिकार पाने के तरीके तथा अड़चनों को दूर करने के कानूनी नियमों से लोगों को अवगत कराया. बीडीओ ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच कानूनी जानकारियां देनी थीं. इसमें विभिन्न विभागों ने लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी. शिविर में बीडबल्यूओ उपेंद्र दास के निर्देशन में कल्याण विभाग, बीएसएस सुरेंद्र कुमार के निर्देशन में सांख्यिकी विभाग, पर्यवेक्षिका कुमारी निभा के निर्देशन में बाल विकास परियोजना बीपीओ मो परवेज के निर्देशन में मनरेगा, बीपीएम दीपक कुमार के निर्देशन में जेएसएलपीएस, बीसी कमलेश तिवारी के निर्देशन में आवास विभाग, डॉ मुकेश कुमार के निर्देशन में पशु पालन विभाग सहित कृषि विभाग और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबधित स्टॉल लगाए गए थे. इसे भी पढ़ें:गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-come-forward-to-save-jharkhands-culture-jairam/">गिरिडीह

: झारखंड की संस्कृति को बचाने के लिए आगे आएं- जयराम

मौके पर ये रहे मौजूद

इस शिविर में सखी मंडल की महिला दीदी, कुछ लाभुक और किसान आदि उपस्थित हुए. उन्हें विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों ने अपने विभाग के विकसित कार्यक्रमों की जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग के डॉ ज्ञानी ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की चर्चा की, तो मनरेगा की ओर से जॉब कार्ड आदि की जानकारी दी गई. मंच संचालन आत्मा के बीटीएम राकेश कुमार ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही