Search

 
 
 

सहायक नगर आयुक्‍त ने की समीक्षा बैठक, कहा- रांची को साफ-सुथरा बनाने पर करें फोकस

 
Ranchi : राजधानी की सफाई व्‍यवस्‍था को लेकर मंगलवार सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी ने समीक्षा बैठक की. रांची के विभिन्न वार्डों में चल रहे विशेष सफाई अभियान से संबंधित जानकारी ली. निगम के कर्मियों और सुपरवाइजरों को नालियों की सफ़ाई के बाद कचड़े को उठाने और स्थल पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने का निर्देश दिया. साथ ही बरसात और कोरोना के बढते मामले को देखते हुये सभी वार्डों में फॉगिंग, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और सैनिटाइज करने का निर्देश दिया. उन्‍होंने कहा कि शहर की साफ-सफाई पर विशेष फोकस किया जाये. शहर में डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन, मुख्य मार्गों में झाड़ू आदि लगाना सुनिश्चित करें. मौके पर नगर प्रबंधक, जोनल सुपरवाइजर, वार्ड सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-4-members-of-vehicle-thief-gang-including-kingpin-arrested-many-important-secrets-spilled-out/">बेरमो

: बिहार से आकर झारखंड में लग्‍जरी गाड़ियों की चोरी करने वाले 4 धराये, उगले कई अहम राज

शहर में पानी और साफ-सफाई को लेकर कल होगी आपातकालीन बैठक

बताते चलें कि कल रांची नगर निगम कार्यालय में शहर में पानी एवं साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर आपातकालीन बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में मेयर, डिप्टी मेयर, निगम के पदाधिकारी और सभी पार्षद शामिल होंगे. बैठक में सिर्फ दो मुद्दे पानी और साफ-सफाई पर चर्चा हो सकती है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-the-accused-sought-bail-from-the-court-said-the-allegations-of-the-police-are-wrong-the-petition-will-be-heard-on-wednesday/">रांची

हिंसा मामला : आरोपी ने कोर्ट से मांगी बेल, कहा- पुलिस के आरोप गलत, बुधवार को होगी याचिका की सुनवाई
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही