Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सरकार के खिलाफ गोलबंद हो रहे सहायक अध्यापक, 17 जून को सीएम हाउस का करेंगे घेराव

  • वेतनमान, ईपीएफ और अनुकंपा आधारित नौकरी पर सरकार शीघ्र करे निर्णय : प्रदेश अध्यक्ष
Barhi :  पूर्ण वेतनमान, अनुकंपा का लाभ और ईपीएफ की कटौती सहित अन्य मुद्दे को लेकर राज्य के सहायक अध्यापक एक बार फिर गोलबंद हो रहे हैं. प्रखंड सहायक अध्यापक संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में एपीजे अब्दुल कलाम पार्क में बैठक की. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव मनोज घोष और संचालन दीपक कुमार यादव ने किया. बैठक के अंत में निश्चितपुर की शिक्षिका मुन्ना कुमारी के पति के असामयिक निधन पर दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी. (पढ़ें, कर्नाटक">https://lagatar.in/congress-gets-136-seats-in-karnataka-will-win-150-seats-in-madhya-pradesh-rahul-gandhi/">कर्नाटक

में कांग्रेस को 136 सीटें मिलीं, मध्य प्रदेश में 150 सीटें जीतेंगे : राहुल गांधी)

साढ़े तीन वर्ष बाद भी सहायक अध्यापकों को ठग रही सरकार

संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय दूबे ने हेमंत सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार गठन के तुरंत बाद मांगों को पूरा करने का वायदा करनेवाली सरकार साढ़े तीन वर्ष बाद भी सहायक अध्यापकों को सिर्फ ठग रही है. प्रखंड सचिव ने भी सरकार पर वायदाखिलाफी का आरोप लगाते हुए वेतनमान, सेवाकाल के दौरान मृत्यु होने पर आश्रित को अनुकंपा पर नौकरी, ईपीएफ की कटौती जल्द से जल्द लागू करने की बात कही. अगर सरकार मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं करती है तो राज्य के सहायक अध्यापक आगामी 17 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-nia-team-reached-plfi-supremo-dinesh-gop-with-a-peg-to-recover-weapons/">BREAKING

: हथियार बरामद करने PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को खूंटी लेकर पहुंची एनआईए की टीम

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में सुरेंद्र यादव, रंजीत कुमार सिंह, नसीम बानो, राजेश प्रसाद यादव, संतोष कुमार यादव, महेश प्रसाद यादव, दिनेश कुमार यादव, नंदलाल राणा, मो अफरोज आलम, अशोक कुमार, मो सुलेमान, मो रिजवान, मो सिराजुद्दीन, अफताब, अहमद, महेश्वर प्रसाद यादव, बहादुर राणा, महेंद्र रविदास, चंद्रकांत अकेला, ब्रह्मदेव पासवान, वीरेंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, मनोज ठाकुर, नवरत्न कुमार, ललिता कुमारी, रिंकू कुमारी, पुष्पा कुमारी, सोनम कुमारी, रेणु गुप्ता, नसीमा प्रवीण समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे.  इसे भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/patna-comparing-the-new-parliament-house-with-a-coffin-cost-rjd-heavily-many-leaders-condemned-the-statement/">पटना:

नए संसद भवन की तुलना ताबूत से करना RJD को पड़ा भारी, कई नेताओं ने की बयान की निंदा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही