Search

 
 
 

Ramgarh News: दुष्कर्म और पॉक्सो के मामलों में 60 दिनों में पूरी करें कार्रवाई - एसपी

Ramgarh News: आम जनता को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों के 9 मिनट के भीतर रिस्पांस देने तथा पासपोर्ट सत्यापन पांच दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया गया.
 
क्राइम मीटिंग
  • क्राइम मीटिंग में अधिकारियों को निर्देश
  • डायल 112 पर 9 मिनट में करें रिस्पोंस
  • लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

Ramgarh News: अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में एसपी ने लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. 

 

उन्होंने दुष्कर्म एवं पॉक्सो अधिनियम से जुड़े मामलों का अनुसंधान 60 दिनों के भीतर पूरा करने तथा दो, तीन और पांच वर्षों से लंबित मामलों की अलग-अलग सूची बनाकर प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने को कहा.

इसे भी पढ़ें:

आम जनता को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों के 9 मिनट के भीतर रिस्पांस देने तथा पासपोर्ट सत्यापन पांच दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया गया.

 

एसपी ने फरार अपराधियों, संगठित आपराधिक गिरोहों और जेल से बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा. साथ ही मोबाइल, चेन और पर्स छिनतई जैसी घटनाओं का उद्भेदन करने तथा वारंट, इश्तेहार और कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही