Search

 
 
 

भूषण बाड़ा पॉक्सो केसः सिमडेगा पुलिस ने दिलीप तिर्की को गिरफ्तार किया, अन्य आरोपी की तलाश जारी

Bhusan Bara Pocso Case पुलिस जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाशी ले रही है
 
दिलीप तिर्की (फाइल फोटो)

Ranchi: सिमडेगा से कांग्रेस के विधायक  भूषण बाड़ा पर दर्ज पॉक्सो केस के मामले में पीड़िता के दादा द्वारा सिमडेगा के पाकरटांड़ थाना में दर्ज कराये गये मामले में पुलिस ने आरोपी दिलीप तिर्की को गिरफ्तार कर लिया है.  गिरफ्तारी के बाद पुलिस दिलीप तिर्की से पूछताछ कर रही है.

 

आपने अब तक पढ़ा

 

 

पुलिस जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाशी ले रही है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दिलीप तिर्की की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

 

गौरतलब है कि पीड़िता के दादा ने पाकरटांड़ थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें उनकी पोती का कथित अपहरण करने और बहला-फुसला कर गलत बयान दिलाने का आरोप लगाया गया है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद इस मामले में पुलिस लगातार छानबीन कर रही है. इसी सिलसिले में सिमडेगा पुलिस ने रांची स्थित एक निजी मीडिया चैनल के दफ्तर में सर्च करते हुए कई सामान भी जब्त किया था.

 

इससे पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर एक पोस्ट कर दिलीप तिर्की को हिरासत में लिये जाने पर सवाल उठाये थे. इस पोस्ट में उन्होंने दिलीप तिर्की की बहन का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह दिलीप तिर्की को उठाये जाने की जानकारी नहीं दिए जाने की बात कह रही है. इसे लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा था,  “सिमडेगा पुलिस द्वारा दिलीप तिर्की को हिरासत में लिए जाने की सूचना है. लेकिन उन्हें कहां रखा गया है, इसकी जानकारी तक उनके परिजनों को नहीं दी जा रही है. दिलीप तिर्की को तत्काल सुरक्षित ढंग से प्रस्तुत किया जाए और उनकी स्थिति स्पष्ट की जाए”.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही