Search

 
 
 

लंबे समय से बंद है अटल क्लीनिक, एक्सपायर होने के कगार पर कई महत्वपूर्ण दवाएं

 

Ranchi : कोरोना महामारी के दौरान जहां राज्य सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में जुटी है. वहीं दूसरी ओर पहले से शुरू की गयी व्यवस्था अधिकारियों की उदासीनता और निगरानी के अभाव में बंद पड़ा है. रांची के भरम टोली वार्ड नंबर 4 में स्थित अटल क्लीनिक का हाल बेहाल है. लंबे समय से बंद होने के कारण इस क्लिनिक से स्थानीय लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है.

लाखों की दवाएं एक्सपायर होने के कगार पर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/ATAL.jpg"

alt="" class="wp-image-65201"/>
अटल क्लीनिक में रखी दवाइयां

अटल क्लीनिक में कुछ माह पूर्व डॉक्टर और नर्स की प्रतिनियुक्ति थी. लेकिन जब कोरोना मरीज बढ़ने लगे तो यहां से डॉक्टर और नर्सों को दूसरी जगह ड्यूटी पर लगा दिया गया. ऐसे में यहां के लोगों को कोई समस्या होती है तो उन्हें दूसरे अस्पताल का रुख करना पड़ता है. वहीं अटल क्लीनिक में रखी गयी कई महत्वपूर्ण दवा एक्सपायर होने के कगार पर है. दवाओं की कीमत लाखों रुपए है.

डेढ़ साल से दयनीय होती जा रही है स्थिति

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/ATAL1.jpg"

alt="" class="wp-image-65203"/>
अटल क्लीनिक में रखी दवाइयां जो अब एकेपायर होने के कगार पर हैं.

वहीं बीजेपी ओबीसी मोर्चा मीडिया प्रभारी रामायण सोनी ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से इस क्लिनिक की स्थिति दयनीय होती चली जा रही है. क्लीनिक संचालन को लेकर जब यहां के पार्षद से कहते हैं, तो उनका साफ तौर पर कहना होता है कि भरम टोली के लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया, इसलिए क्लीनिक के संचालन में वह हस्तक्षेप नहीं कर सकती हैं.

क्लीनिक के खुलने से लोगों को मिलता लाभ

वहीं बीजेपी रांची महानगर बरियातू मंडल के अध्यक्ष दीपक शाह ने कहा कि अजिथ्रोमाइसिन, सेट्रिजीन, पेरासिटामोल और विटामिन की गोलियां कुछ महीनों के बाद एक्सपायर हो जाएगा. यदि क्लीनिक का संचालन सुचारु रुप से होता तो स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलता.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही