Search

 
 
 

डीएसपी और दारोगा को गोली मारने वाले बॉबी खान समेत दो अपराधियों को ATS ने किया गिरफ्तार

 
Ranchi :  रामगढ़ जिले के पतरातू में डीएसपी नीरज कुमार और दरोगा सोनू साव को गोली मारने वाले अपराधियों को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है. एटीएस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात बॉबी खान समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले बीते 17 जुलाई को एटीएस ने अमन साहू गिरोह के शार्प शूटर चंदन साव समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गौरतलब है कि गोलीबारी की घटना के बाद रामगढ़ जिला बल और एटीएस की टीम विभिन्न जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही थी. (पढ़ें, पुंदाग">https://lagatar.in/pundag-mouja-account-383-nagdi-co-cut-receipt-from-1955-to-2022-after-dcs-order/">पुंदाग

मौजा खाता 383 : डीसी के आदेश के बाद नगड़ी सीओ ने काटी 1955 से 2022 तक की रसीद)

कोयला कारोबारी गोलीकांड में बॉबी खान भी था शामिल

बीते सात जुलाई को रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता को गोली मारने में अमन साहू गिरोह का शार्प शूटर चंदन साव के साथ बॉबी खान भी शामिल था. गिरफ्तार अपराधी जेल में बंद अमन साहू के नाम पर कोल कंपनियों के अधिकारियों और अन्य व्यापारियों को जान से मारने की धमकी देकर उनसे मोटी रंगदारी वसूलने का काम करते थे. इसे भी पढ़ें : विपक्ष">https://lagatar.in/jitega-bharat-the-chosen-tagline-for-the-opposition-alliance-india/">विपक्ष

के गठबंधन INDIA के लिए चुनी गयी जीतेगा भारत टैगलाइन…

क्या है पूरा मामला

एटीएस की टीम ने अमन साहू गिरोह के चंदन साव समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने गैंग के सदस्य बॉबी खान के बारे में जानकारी दी थी. जिसके बाद पुलिस ने बॉबी खान का लोकेशन ट्रैक किया था. एटीएस और रामगढ़ पुलिस की टीम संयुक्त रूप से बॉबी खान को गिरफ्तार करने के लिए पतरातू इलाके में गयी थी. टीम रात करीब 8.30 बजे जब सरना उच्च विद्यालय के पास पहुंची तो उस वक्त बॉबी खान एक अन्य युवक के साथ बाइक से जा रहा था. टीम ने जैसे ही बॉबी खान को पकड़ने की कोशिश की तो बाइक के पीछे बैठे अपराधी ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. इस दौरान डीएसपी और दारोगा को गोली लग गयी. इसे भी पढ़ें : एडीबी">https://lagatar.in/adb-estimates-indias-growth-rate-will-remain-at-6-4-percent-in-the-current-financial-year/">एडीबी

का अनुमान, चालू वित्त वर्ष में भारत की ग्रोथ रेट 6.4 प्रतिशत पर बरकरार रहेगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही