Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भ्रष्टाचार पर वार: 4 अधिकारियों पर गिरी गाज

राज्य सरकार ने रजिस्ट्री ऑफिस में भ्रष्टाचार के मामलों पर बड़ी कार्रवाई की है. सरकार ने चार अधिकारियों को चिन्हित किया है, जिनपर निबंधन कार्यालयों में पदस्थापन अवधि में गंभीर आरोप लगे हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राज्य सरकार ने रजिस्ट्री ऑफिस में भ्रष्टाचार के मामलों पर बड़ी कार्रवाई की है. सरकार ने चार अधिकारियों को चिन्हित किया है, जिनपर निबंधन कार्यालयों में पदस्थापन अवधि में गंभीर आरोप लगे हैं. इन अधिकारियों पर सरकारी जमीनों के निबंधन में धांधली के आरोप हैं. राज्य सरकार ने इन पदाधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलाने का निर्णय लिया है.

 

इन पदाधिकारियों पर चलेगी विभागीय कार्रवाई


जिन पदाधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलेगी. उनमें - संतोष कुमार सहायक निबंधक महानिरीक्षक-1 मुख्यालय, श्वेता कुमारी उप निबंधन महानिरीक्षक मुख्यालय, भू-राजस्व विभाग,सुजित कुमार निबंधन कार्यालयों के निरीक्षक, कोल्हान प्रमंडल चाईबासा और मिहिर कुमार गोविंदपुर निबंधन कार्यालय शामिल है. विभागीय जांच के लिए सेवानिवृत्ति आइएएस इकबाल आलम अंसारी को विभागीय जांच संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.

 

क्या है आरोप

 

निबंधन के कागजातों का विधिवत सत्यापन नहीं किया

भूमि के निबंधन के दस्तावेज सत्यापन को गंभीरता से नहीं लिया

दस्तावेज जांच एवं भूमि-विवरणी का सत्यापन नहीं किया

संवेदनशील मामलों में नियमों एवं प्रावधानों के अनुपालन के लिए यथोचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही