Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रवासी मजदूरों पर हमला मामला : बिहार से चार सदस्यीय टीम जांच के लिए आज जायेगी तमिलनाडु

Patna :  तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों पर हमला मामले की जांच के लिए बिहार से चार सदस्यीय जांच टीम आज तमिलनाडु जायेगी. टीम स्थिति का जायजा लेगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दौरे के बाद एक रिपोर्ट सौंपेगी. टीम के सदस्य हिंसा प्रभावित जिलों में जाकर बिहारी मजदूरों से मुलाकात करेंगे. ये अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के साथ राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे और बिहारी समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहेंगे. तमिलनाडु हिंसा मामले की जांच करने वाले अधिकारियों में श्रम विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बाला मुरांडी, सीआईडी के आईजी पी कन्नन और पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. (पढ़ें, लातेहार">https://lagatar.in/latehar-pran-pratishtha-gyan-mahayagya-will-start-on-may-6-will-end-on-may-14/">लातेहार

: 6 मई को होगा प्राण प्रतिष्ठा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ, 14 मई को समापन)

तमिलनाडु जाकर एक-एक चीज की जांच करेगी टीम 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से कहा कि जब अखबार के माध्यम से मुझे जानकारी मिली तो मैंने अधिकारियों से मामले के बारे में जानकारी निकालने को कहा. कल टीम भेजने के लिए बोला गया है, वह टीम जा रही है और एक-एक चीज देखेगी. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-house-proceedings-adjourned-till-2-pm-governments-reply-on-planning-policy-did-not-come-bjp-will-not-play-holi-in-vidhansabha/">बजट

सत्र : सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, नियोजन नीति पर जवाब नहीं मिला, तो विस में होली नहीं खेलेगी बीजेपी

प्रवासी मजदूरों पर हमले की खबर गलत

तमिलनाडु के श्रम कल्याण और कौशल विकास मंत्री सीवी गणेशन ने कहा कि सोशल मीडिया पर दुर्भावनापूर्ण खबरें फैलाई जा रही हैं कि उत्तर भारत के श्रमिकों पर तमिलनाडु में कुछ जगहों पर बहुत गलत इरादे से हमला किया जा रहा है. इसमें सच्चाई नहीं है. भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-mla-cash-scandal-zero-fir-lodged-against-all-three-mlas-canceled/">Breaking

: MLA कैश कांड, झारखंड HC से तीनों विधायकों को राहत, जीरो FIR निरस्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही