Search

 
 
 

एसीबी अधिकारी बन ठगी का प्रयास, पुलिस ने भेजा जेल

 
Jamshedpur : जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय में कार्यपालक दंडाधिकारी सुदिप्त राज से एसीबी का अधिकारी बन रुपये की ठगी करने का प्रयास करने वाले आरोपी राजीव कुमार को सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया. इस संबंध में सुदिप्त राज के बयान पर पुलिस ने राजीव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. डीएसपी सीसीआर अंजनी तिवारी ने बताया कि सुदिप्त राज की शिकायत पर राजीव को गिरफ्तार किया गया. डिमना रोड के शिरोमन नगर का रहने वाला राजीव मूल रूप से रांची का है. उससे पूछताछ के क्रम में कई जानकारियां हाथ लगी हैं. राजीव ने अब तक कितने लोगों को इस तरह से ठगा है इसकी जांच की जा रही है. इसमें कई जांच एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है. सुदिप्त राज ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह कार्यालय में थे तभी उन्हें मोबाइल नंबर 8709405977 नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने कहा कि वह एसीबी का अधिकारी है और कहा कि उसके पास उनके खिलाफ कई सबूत है. वह उन्हें जेल भेज सकता है. इसके थोड़ी देर बाद ही राजीव कार्यालय पहुंच गया. फिर पुलिस आई और राजीव को हिरासत में लेकर चली गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : साकची">https://lagatar.in/sakchi-police-sent-three-bike-thieves-to-jail-14-bikes-recovered/">साकची

पुलिस ने तीन बाइक चोरों को भेजा जेल, 14 बाइक बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही