Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: महिला रेलकर्मी के गले से चेन छीनने की कोशिश, आरोपी पकड़ाया

बागबेड़ा थाना क्षेत्र की रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के पास रविवार को दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की कोशिश का मामला सामने आया. ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही रेलवे की महिला कर्मी से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन छीनने का प्रयास किया.
Advertisement
Advertisement
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र की रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के पास रविवार को दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की कोशिश का मामला सामने आया. ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही रेलवे की महिला कर्मी से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन छीनने का प्रयास किया. महिला के विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की, सड़क पर घसीटा और चापड़ दिखाकर जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, रेलवे की महिला कर्मी एम. भवानी ड्यूटी पूरी कर अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और गले से चेन छीनने की कोशिश करने लगे. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें सड़क पर घसीटा, उनके कपड़े फाड़ दिए और चापड़ दिखाकर डराने की कोशिश की.

इसे भी पढ़ें: 

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने दोनों बदमाशों का पीछा किया. इस दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा. पकड़े गए आरोपी की पहचान गोलमुरी निवासी शिव कुमार मछुआ के रूप में हुई है. लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद उसे बागबेड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है.

 

बताया जा रहा है कि पीड़िता एम. भवानी विश्व हिंदू परिषद (विहिप) से भी जुड़ी हुई हैं. घटना की जानकारी मिलते ही विहिप के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता बागबेड़ा थाना पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए महिला के साथ मारपीट और चेन स्नेचिंग की घटना की कड़ी निंदा की.

 

विहिप कार्यकर्ताओं ने पुलिस से फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी, सभी आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई और महिला को न्याय दिलाने की मांग की. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर फरार साथी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही