Search

 
 
 

निकाय चुनाव में लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश, भाजपा अधिकांश सीटें जीतेगी: आदित्य साहू

निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.
 

Ranchi : निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि सत्ताधारी गठबंधन ने चुनाव को प्रभावित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन जनता ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेकर जवाब दे दिया.

 

साहू ने बताया कि झारखंड के 48 नगर निकायों में औसतन 50 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो अंतिम आंकड़ों के साथ और बढ़ेगा. उन्होंने मतदाताओं, मतदान कर्मियों और राज्य निर्वाचन आयोग का आभार जताया, लेकिन आरोप लगाया कि प्रशासनिक हस्तक्षेप के जरिए चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश हुई.

 

उन्होंने कहा कि 20 हजार से अधिक मतदान कर्मियों को मतदान से वंचित रखा गया तथा पोस्टल बैलेट की व्यवस्था नहीं की गई. कई स्थानों पर बोगस वोटिंग, मतदाताओं को धमकाने और पोलिंग एजेंटों को बाहर करने की शिकायतें मिली हैं. कुछ क्षेत्रों में पैसे बांटने और हथियार के बल पर मतदाताओं को डराने के आरोप भी लगाए गए.

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मतगणना प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि मतगणना को प्रभावित करने की कोशिश हुई तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी. उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित कराने की मांग की.

 

साहू ने दावा किया कि कार्यकर्ताओं से मिली रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत तय है. प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद और मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही