Search

 
 
 

गढ़वा : छात्रों ने लहराया पिस्टल, हेडमास्टर को धमकाने का प्रयास

 
Garhwa : कुछ स्कूली छात्रों ने पिस्टल लहराकर हेडमास्टर को धमकाने का प्रयास किया है. यह मामला गढ़वा जिले के बंशीधर नगर अनुमंडल के मध्य विद्यालय विलासपुर की है. छात्र के इस हरकत से स्कूल में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया. तत्काल स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी. थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार दल-बल के साथ स्कूल पहुंचे और पिस्टल लहराने वाले छात्र के साथ-साथ उसके दोस्त को भी गिरफ्तार किया है. इसे भी पढ़ें-मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-a-meeting-of-the-gram-sabha-was-organized-for-the-organization-of-har-ghar-jhanda-har-ghar-tricolor/">मझगांव

: “हर घर झंडा हर घर तिरंगा” के आयोजन को लेकर ग्राम सभा की बैठक आयोजित

आठवी क्लास के छात्र ने लहराया था पिस्टल

प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद यादव ने बताया की प्रतिपूर्ति राशि वितरण करने के लिए मीटिंग कर रहे थे. इसी दौरान आठवी क्लास का छात्र अनमोल यादव अपने एक अन्य दोस्त के साथ स्कूल पहुंचा. उसने तत्काल प्रतिपूर्ति राशि की मांग की. हेडमास्टर व अध्यक्ष द्वारा मीटिंग के बाद राशि वितरण करने की बात कही. जिसके बाद उसने पिस्टल दोनों के सामने लहराने लगा. जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jewelery-worth-7-lakhs-stolen-from-teachers-house-including-cash/">धनबाद

: शिक्षिका के घर से नकद सहित 7 लाख के आभूषण चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही