Search

 
 
 

धनबाद : शिक्षिका के घर से नकद सहित 7 लाख के आभूषण चोरी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-physical-verification-of-291-research-scholars-including-4-foreigners-in-iit/">(Dhanbad)

के बरवाअड्डा में एक शिक्षिका के घर से चोरों ने दिन दहाड़े नकद सहित करीब 7 रुपए मूल्य के आभूषण की चोरी कर ली. घटना 3 अगस्त की दोपहर न्यू कॉलोनी कसियाटांड़ निवासी उत्क्रमित विद्यालय कसियाटांड़ की शिक्षिका सुनीता श्रीवस्ताव के घर घटी. शिक्षिका घर में ताला बंद कर अपने पति ललन श्रीवास्तव के साथ डायलिसिस कराने जोड़ाफाटक रोड स्थित पाटलिपुत्र नर्सिंग होम गई थी. उन्होंने बताया कि चोर घर में रखे 5 लाख रुपए नकद और 7 लाख के आभूषण ले गए हैं. पुलिस ने रात 9 मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. सुनीता श्रीवस्ताव ने बताया कि डायलिसिस के बाद वह रात करीब  8  बजे घर लौटी, तो देखा कि खिड़की का ग्रिल व दरवाजा टूटा हुआ है. अंदर गई तो दीवान खुला व अलमीरा खुला हुआ था और उसमें रखें सारे आभूषण सहित कीमती कपड़े गायब थे. इसके बाद घटना की सूचना बरवाअड्डा पुलिस को दी गई. पुलिस को शिक्षिका के घर काम करने वाली नौकरानी पर शक है. शिक्षिका ने बताया कि न तो अलमीरा व दीवान दोनों में लॉक नहीं टूटा था. यानी लॉक को चाबी से खोलकर सामान निकाले गए. इससे साफ है कि चाबी की जानकारी चोर को थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-7-year-old-girl-locked-in-a-sack-and-thrown-into-the-drain-youth-arrested/">धनबाद

: 7 साल की बच्ची को बोरे में बंद कर नाले में फेंका, युवक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही