Search

 
 
 

धनबाद : 7 साल की बच्ची को बोरे में बंद कर नाले में फेंका, युवक गिरफ्तार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-package-offer-of-up-to-46-lakhs-annually-to-iit-students/">(Dhanbad)

के पुराना बाज़ार टेलीफोन एक्सचेंज रोड किनारे नाले से 4 अगस्त की सुबह 7 बजे बोरे में बंद एक बच्ची बरामद की गई. बच्ची की उम्र करीब 7 वर्ष बताई जा रही है. मॉर्निंग वॉक कर रहे कुछ लोगों को नाले से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी. समीप जाने पर देखा कि नाले में बोरे का मुंह बांध कर कुछ फेंका हुआ हुआ, जिससे रोने की आवाज आ रही है. आनन-फानन में बोरे को बाहर निकालकर उसका मुंह खोला गया, तो अंदर बच्ची पड़ी मिली. वहां भीड़ जुट गई. इसकी सूचना तुरंत धनसार थाना को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्ची को कब्जे में ले लिया और पूछताछ की. इसके बाद उसके परिवार वालों का पता लगाकर बच्ची को सौंप दिया गया. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसे बच्ची के साथ देखा गया था. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. स्थानीय निवासी सत्येंद्र मंडल ने बताया कि सुबह में वह कुछ लोगों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. तभी टेलेफोन एक्सचेंज के समीप नाले से बच्ची के रोने की आवाज आई. नाले में उतरकर देखने पर वहां पड़े बोरे के अंदर से हरकत देखी गई. बोरे को बाहर निकालकर खोलने पर अंदर बच्ची देख सभी के होश उड़ गए.

बुधवार की शाम शक्ति मंदिर के पास से लापता हुई बच्ची

[caption id="attachment_379179" align="aligncenter" width="281"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/aresting-281x300.jpg"

alt="" width="281" height="300" /> गिरफ्तार युवक[/caption] बताया गया कि बच्ची की मां शक्ति मंदिर के पास भीख मांगकर गुजारा करती है. 3 अगस्त को वह शक्ति मंदिर के पास भीख मांग रही थी. बच्ची पास में ही खेल रही थी. मां ने बताया कि शाम को अचानक उसकी बच्ची गायब हो गई. काफी खोजने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला. पकड़े गए युवक को उसने बच्ची के साथ देखा था. इसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़ा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-physical-verification-of-291-research-scholars-including-4-foreigners-in-iit/">धनबाद

: आईआईटी में 4 विदेशी सहित 291 रिसर्च स्कॉलर्स का फिजिकल वेरिफिकेशन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही