Search

 
 
 

औरंगाबाद : दरवाजा खोलने में देर होने पर 3 भतीजे-भतीजी की गला रेतकर हत्या

बिहार के औरंगाबाद से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक सनकी चाचा ने गेट खोलने में देरी होने पर अपने तीन भतीजों-भतीजी की बेरहमी से हत्या कर कर दी. ताजा मामला हसपुरा थाना के खुटहन गांव का है.
 

Darbhanga : बिहार के औरंगाबाद से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक सनकी चाचा ने गेट खोलने में देरी होने पर अपने तीन भतीजों-भतीजी की बेरहमी से हत्या कर कर दी. ताजा मामला हसपुरा थाना के खुटहन गांव का है. 

 

शुक्रवार को आरोपी अमंत पाल किसी काम से बाहर गया हुआ था जब वह वापस लौटा तो उसकी भाभी नहा रही थी और बच्चे खेल रहे थे. बच्चों ने गेट खोलने में देर कर दी. इस बात से अमंत भड़क उठा और फुल साउंड में गाना बजाकर तीनों बच्चों का कट्टर मशीन से गला रेत दिया. इससे तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई.

 

इसके बाद आरोपी ने खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की. मगर वह बच गया. उसे हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई. 

 

मृतक बच्चों की पहचान गुड्डू पाल के 10 साल के बेटे अनीश कुमार, 7 साल के आयुष कुमार और 5 साल की अनुष्का कुमारी के रूप में हुई है. मृतक बच्चों का पिता गुड्डू ट्रेन पैंट्री कार में खाना बनाने का काम करता है. घटना के बाद से परिवार सदमे में है.

 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे है. आसपास के लोगों से पूचताछ की जा रही है. पुलिस हत्या के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही