Search

 
 
 

दरभंगा : लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से करोड़ों की ठगी

बिहार के दरभंगा में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है. जहां लोन दिलाने का झांसा देकर करीब 500 महिलाओं से करोड़ों की ठगी कर ली गई. ताजा मामला दरभंगा के बिरौल प्रखंड का है जहां अस्मिता माइक्रो फाइनेंस नाम की कंपनी ने आठ दिनों के अंदर करीब 2 करोड़ रुपये ठग लिए और फरार हो गई.
 

Darbhanga : बिहार के दरभंगा में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है. जहां लोन दिलाने का झांसा देकर करीब 500 महिलाओं से करोड़ों की ठगी कर ली गई. ताजा मामला दरभंगा के बिरौल प्रखंड का है जहां अस्मिता माइक्रो फाइनेंस नाम की कंपनी ने आठ दिनों के अंदर करीब 2 करोड़ रुपये ठग लिए और फरार हो गई.

 

हर महिला से पांच-पांच हजार रुपये जमा करवाए गए. सभी से कहा गया कि 26 मार्च तक सबके खातों में 2-2 लाख रुपये आ जाएंगे. तय समय पर भुगतान नहीं हुआ तो सारी महिलाएं कंपीन के कार्यालय पहुंची. वहां पहुंचने पर देखा कि कार्यालय में ताला लगा हुआ है. इसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने जमकर हंगामा किया.


महिलाओं ने बताया कि सुपौल बाजार की खोरागाछी रोड पर मुजफ्फरपुर के रहने वाले राहुल सिंह नाम के व्यक्ति ने 18 मार्च को कंपनी का दफ्तर खोलकर योजनाओं का प्रचार किया और महिलाओं को भरोसा दिलाया गया कि 26 मार्च को उनके खाते में दो लाख रुपये भेज दिए जाएंगे. 25 मार्च की रात को कंपनी के कर्मचारियों ने गांव-गांव जाकर महिलाओं से पैसे वसूले. इसके बाद सभी कर्मचारी गायब हो गए.


इस मामले में बिरौल थानाध्यक्ष चन्द्रमणी ने बताया कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी का दफ्तर बंद होने और संचालक के फरार होने की जानकारी मिली है. सभी पीड़ित महिलाओं को थाने में आवेदन देने को कहा गया है. आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही