Search

 
 
 

बिहार: समृद्धि यात्रा के 5वें फेज का समापन, CM नीतीश ने नालंदा का किया दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के 5वें फेज का गुरुवार को आखिरी दिन रहा. मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के तहत आज अपने गृह जिला नालंदा पहुंचे. जहां उन्होंने जिले के विकास के लिए 810 करोड़ की सौगात दी. यहां उन्होंने स्मार्ट सिटी फ्लाईओवर का उद्घाटन किया.
 

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के 5वें फेज का गुरुवार को आखिरी दिन रहा. मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के तहत आज अपने गृह जिला नालंदा पहुंचे. जहां उन्होंने जिले के विकास के लिए 810 करोड़ की सौगात दी. यहां उन्होंने स्मार्ट सिटी फ्लाईओवर का उद्घाटन किया. साथ ही पंचाने नदी रिवर फ्रंट का अवलोकन किया. 

 

यात्रा का समापन पटना में हुई. मुख्यमंत्री नीतीश ने पटना में 583 करोड़ की 612 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. वहीं, 473 करोड़ की 761 विकास योजनाओं का शुभारंभ किया. उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास तथा कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की.

 


पटना के बापू सभागार में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि 2005 से पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया. उन्होंने कहा कि पहले की सरकार ने राज्य को पीछे धकेल दिया था. उस दौर में विकास की जगह सिर्फ राजनीति और विवाद होते थे और सत्ता बचाने के लिए परिवारवाद को भी बढ़ावा दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही