Search

 
 
 

बिहार: रामनवमी को लेकर अलर्ट, पुलिस की छट्टियां कैंसिल

बिहार में इस बार रामनवमी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बिहार के हर जिले में किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की  तैनाती की गई है. कुल 45 अतिरिक्त कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई हैं. वहीं पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी कैंसिल कर दी गई हैं.
 

Patna: बिहार में इस बार रामनवमी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बिहार के हर जिले में किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की  तैनाती की गई है. कुल 45 अतिरिक्त कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई हैं. वहीं पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी कैंसिल कर दी गई हैं. पूरे बिहार में यह अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था 29 मार्च तक लागू रहेगी.

 

डीजीपी के निर्देश

राज्य के डीजीपी विनय कुमार ने सभी बड़े पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी शरारती या असामाजिक तत्वों को बख्शा न जाए. वहीं, अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा है. साथ ही सभी प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं.

 

अलर्ट मोड में बम और डॉग स्क्वायड

पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए फैसला लिया है कि मंदिरों और शोभायात्रा वाले मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी. इसके अलावा सादे लिवास में पुरुष और महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके. वहीं, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड को भी अलर्ट मोड में रखा गया है, ताकि किसी भी खतरे को समय पर रोका जा सके.

 

इन जिलों में विशेष अलर्ट

आमतौर पर रामनवमी के दिन मंदिरों में काफी भीड़ होती है. जगह-जगह से शोभायात्राएं निकलती हैं. ऐसे में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पुलिस को अलर्ट मोड पर है. बिहार के पटना, गया, रोहतास, नालंदा, दरभंगा, नवगछिया और खगड़िया जिलों को ज्यादा संवेदनशील माना गया है और वहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही