Search

 
 
 

Aurangabad News : स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

बिहार से एक भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है, जिसमें दो लोगों को मौत हो गई है. ताजा मामला बिहार के औरंगाबाद का है, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार युवक कई फीट दूर जा गिरे और स्कॉर्पियो सड़क किनारे पलट गई. इस घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
 

Aurangabad : बिहार से एक भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है, जिसमें दो लोगों को मौत हो गई है. ताजा मामला बिहार के औरंगाबाद का है, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार युवक कई फीट दूर जा गिरे और स्कॉर्पियो सड़क किनारे पलट गई. इस घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.  

 

जानकारी के अनुसार सोनू और साहिल सोमवार को किसी काम से तरारी की तरफ जा रहे थे. तभी एनएच-139 के दाउदनगर-पटना मुख्य मार्ग पर अकबरपुर के पास तेज रफ्तार में सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 

आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और घटना की सूचना पुलिस को दी. और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

 

साहिल और सोनू आपस में दोस्त थे और साथ में वीडियोग्राफी का काम करते थे. इन दोनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में शोक का माहौल है.


घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-139 को जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना था कि इस मार्ग पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा. लोगों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की.

 

पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाने की कोशिश की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और मामले की जांच शुरू कर  दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही