Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

औरंगाबाद: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एक गंभीर

Advertisement
Advertisement
Aurangabad: औरंगाबाद में सोमवार को सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. दुर्घटना ओबरा थाना क्षेत्र के भरूब के पास हुई. एक ट्रक ने कार में जबरदस्त टक्कर मारी. इसमें दी. इसमें घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार डिहरा पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह उर्फ मंत्री अपने चैतन्य पब्लिक स्कूल के दो शिक्षकों और साले दीपक कुमार के साथ अरवल से लौट रहे थे. भरुब के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी. इस टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए. इसमें एक लाश कार में ही फंस गयी. जिसे बाद में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. इसे भी पढ़ें-  जेपीएससी">https://lagatar.in/in-the-jpsc-case-the-cm-did-not-give-any-clear-answer-the-chief-minister-hid-the-corruption-by-giving-a-statement-that-divided-the-society-amar-bauri/">जेपीएससी

मामले में सीएम ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया, समाज को बांटने वाला बयान देकर मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार को छुपाया- अमर बाउरी         

घायल को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया

सूचना मिलने के बाद ओबरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी दल बल के साथ पहुंचे. लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने घायल सत्येंद्र नारायण सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है. दुर्घटना में पैक्स अध्यक्ष की स्थिति गंभीर बतायी जाती है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें-   SBI">https://lagatar.in/sbi-has-changed-the-rules-do-this-work-otherwise-your-transaction-will-stop/">SBI

ने किया नियमों में बदलाव, कर लें ये काम, वरना रुक जायेगा आपका ट्रांजैक्शन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही