Search

 
 
 

औरंगाबाद : दाह संस्कार में गये दो किशोर की सोन नदी में डूबने से मौत, मातम पसरा

जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी के काली स्थान घाट पर सोमवार सुबह एक हादसा हो गया. दादी के दाह संस्कार में शामिल होने पहुंचे दो किशोर स्नान के दौरान नदी में डूबने से उनकी मौत हो गई .
 

Aurangabad : जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी के काली स्थान घाट पर सोमवार सुबह एक हादसा हो गया. दादी के दाह संस्कार में शामिल होने पहुंचे दो किशोर स्नान के दौरान नदी में डूबने से उनकी मौत हो गई . जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई

 

 

जानकारी के अनुसार, दाउदनगर वार्ड संख्या 7 के नालबंद टोली निवासी जंगी राम की 80 वर्षीय पत्नी राजकुमारी देवी का निधन हो गया था. अंतिम संस्कार के लिए परिजन और ग्रामीण सोन नदी के काली स्थान घाट पहुंचे थे. दाह संस्कार के बाद परंपरा के अनुसार सभी लोग नदी में स्नान कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. रवि कुमार (16 वर्ष, पिता – जीतवहन राम) और पवन कुमार (17 वर्ष, पिता – सत्येंद्र राम) स्नान करते हुए गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी.

 

किशोरों को बचाने की कोशिश में जितेंद्र राम और शंकर कुमार भी नदी में कूद पड़े, लेकिन वे भी खुद डूबने लगे. तभी स्थानीय युवक विनय पासवान ने साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि रवि और पवन को नहीं बचाया जा सका.घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया. कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव बरामद कर लिए गया हैं.

 

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की प्रक्रिया जारी है .इस दुखद घटना से पूरा गांव शोक में डूब गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सोन नदी के घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही