Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में 9 अप्रैल को मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश

Hazaribagh : मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश रविवार की प्रातः 6:30 बजे कारगिल पेट्रोल पंप, कॉलेज मोड़ के नजदीक गाजे-बाजे के साथ होगा. मुनि श्री नगर भ्रमण करते हुए बड़ा बाजार जैन मंदिर का दर्शन कर बाडम बाजार दिगंबर जैन मंदिर में अपना मंगल प्रवचन एवं मंगल आशीष सभी भक्तगण को देंगे. फिर आहारचर्या का कार्यक्रम होगा. मीडिया प्रभारी विजय लुहाड़िया ने बताया कि मुनि श्री खूंटी में पंचकल्याणक महा महोत्सव का कार्यक्रम करा कर रांची होते हुए हजारीबाग की पावन धरा पर आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें :सिमडेगा">https://lagatar.in/fraud-of-lakhs-from-161-people-in-the-name-of-giving-job-of-guard/">सिमडेगा

: गार्ड की नौकरी देने के नाम पर 161 लोगों से लाखों की ठगी

मुनि श्री के साथ भक्तगण चल रहे

रामगढ़ से हजारीबाग के भक्तगण मुनि श्री के साथ पद विहार में चल रहे हैं. आज शाम का रात्रि विश्राम श्री किशनलाल, सुरेश विनायका के फार्म हाउस, डेमोटाड़ में होगा. रविवार को उनकी अगुवानी में दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष धीरेंद्र सेठी, महामंत्री पवन अजमेरा, महिला समाज, युवा परिषद, महिला मिलन और महिला समिति के सभी लोग उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें :वीकली">https://lagatar.in/weekly-roundup-read-which-important-cases-were-heard-in-the-high-court-and-civil-court/">वीकली

राउंडअप: पढ़िए हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट में किन महत्वपूर्ण केस पर हुई सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही