Search

 
 
 

अंडर-19 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा, 2 भारतीय शामिल

ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में भारतीय मूल के दो खिलाड़ियों आर्यन शर्मा और जॉन जेम्स को नामीबिया और जिम्बाब्वे में 15 जनवरी से 6 फरवरी तक होने वाले आईसीसी मेंस अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए शामिल किया है.
 

Melbourne: ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में भारतीय मूल के दो खिलाड़ियों आर्यन शर्मा और जॉन जेम्स को नामीबिया और जिम्बाब्वे में 15 जनवरी से 6 फरवरी तक होने वाले आईसीसी मेंस अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए शामिल किया है. 

 

आर्यन उपयोगी बल्लेबाज और धीमी गति के बाएं हाथ के स्पिनर हैं जबकि जेम्स ऑलराउंडर हैं जो दाएं हाथ से मध्यम गति की गेंदबाजी करते हैं. ये दोनों खिलाड़ी भारत के खिलाफ सितंबर में हुए युवा टेस्ट और वनडे सीरीज में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे.

 

भारतीय मूल के क्रिकेटर आर्यन शर्मा और जॉन जेम्स के अलावा, ऑस्ट्रेलियाई टीम में श्रीलंकाई मूल के दो खिलाड़ी नादेन कूरे और नितेश सैमुअल और चीनी मूल का एक खिलाड़ी एलेक्स ली यंग भी शामिल हैं.

 

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम का कमान ओलिवर पीक संभालेंगे और टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप ए में आयरलैंड, जापान और श्रीलंका के साथ रखा गया है. टीम जनवरी की शुरुआत में नामीबिया पहुंचेगी और 9 से 14 जनवरी तक अभ्यास मैच खेलेगी.

 

ऑस्ट्रेलिया की जूनियर टीम के मुख्य कोच टिम नीलसन ने कहा कि आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए एक मजबूत और संतुलित टीम की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है. हमारा ध्यान ऐसे खिलाड़ियों के चयन पर रहा है जिनके कौशल एक-दूसरे के पूरक हों और जिनसे हम टूर्नामेंट में सफलता हासिल करने की उम्मीद कर सकते हैं.

 

ऑस्ट्रेलिया के जूनियर टीम के मुख्य कोच टिम नीलसन ने कहा कि आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए एक मजबूत और संतुलित टीम का ऐलान करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है.

 

हमारा ध्यान ऐसे खिलाड़ियों के चयन पर रहा है, जिनसे हम टूर्नामेंट में सफलता हासिल करने की उम्मीद कर सकते हैं. जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है, उन्होंने सितंबर में अंडर-19 सीरीज और हाल ही में पर्थ में खेली गई नेशनल अंडर-19 चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया था.

 

ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 मेंस टीम

ओलिवर पीक (कप्तान), कैसी बार्टन, नादेन कूरे, जेडन ड्रेपर, बेन गॉर्डन, स्टीवन होगन, थॉमस होगन, जॉन जेम्स, चार्ल्स लाचमंड, विल मलाजचुक, नितेश सैमुअल, हेडन शिलर, आर्यन शर्मा, विलियम टेलर और एलेक्स ली यंग.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही