Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराकर WTC फाइनल में की एंट्री, भारत की मुश्किलें बढ़ी

LagatarDesk : ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन वापसी की. इंदौर में खेले गये तीसरे टेस्ट में कंगारू टीम ने भारत को 9 विकेट से हरा दिया. भारत ने अपने घर में 2 साल और 9 टेस्ट सीरीज के बाद हार का सामना किया है. हार के बाद भी भारत 4 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एंट्री कर ली है. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/illegal-lottery-game-is-not-stopping-in-koderma-people-are-becoming-pauper-in-their-desire-to-become-rich/">कोडरमा

में नहीं थम रहा अवैध लॉटरी का खेल, अमीर बनने की चाहत में कंगाल बन रहे लोग)

फाइनल में पहुंचने के लिए चौथा और आखिरी टेस्ट भारत को जीतना जरूरी

इधर ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भारत की मुश्किलें बढ़ गयी है. भारत को फाइनल में जगह बनाने के लिए चौथे और आखिरी टेस्ट मैच हर हाल में जीतना होगा. अगर भारत चौथे टेस्ट में चूक जाता है तो फिर उसे किस्मत के भरोसे बैठना पड़ेगा. क्योंकि फाइनल की रेस में भारत के साथ श्रीलंका की टीम भी है. अगर श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ कम से कम एक टेस्ट मैच गंवाये या फिर ड्रॉ खेले. तब भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकता है. बता दें कि चौथा और अंतिम टेस्ट सीरीज 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाना है. इसे भी पढ़ें : G-20">https://lagatar.in/g20-delegates-enjoyed-patratus-panoramic-litigants-prohibition-imposed-in-surrounding-areas/">G-20

डेलिगेट्स ने पतरातू की मनोरम वादियों का उठाया लुफ्त, आस-पास के क्षेत्रों में धारा 144 लागू

हेड ने 53 गेंद पर 49 और लैबुशेन ने 59 गेंद पर 28 रन बनाया 

मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रन बनाने थे. लेकिन ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने दूसरी ही गेंद पर उस्मान ख्वाजा को विकेटकीपर केएस भरत के हाथों कैच कराया. ख्वाजा खाता तक नहीं खोल सके. ऐसे में लगा कि मैच रोमांचक होगा.  इसके बाद मार्नस लैबुशेन और ट्रेविस हेड ने टीम को संभाला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़कर टीम की जीत लगभग पक्की कर दी. हेड 53 गेंद पर 49 और लैबुशेन 59 गेंद पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों ही बैटर्स ने 6-6 चौका जड़ा. हेड ने एक छक्का भी लगाया.
इसे भी पढ़ें : 100">https://lagatar.in/100-crore-mid-day-meal-scam-provisional-bail-of-accused-sanjay-tiwari-extended-by-10-days-from-supreme-court/">100

करोड़ मिड डे मील घोटाला: आरोपी संजय तिवारी की प्रोविजनल बेल सुप्रीम कोर्ट से दस दिन बढ़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही