Brisbane : ऑस्ट्रेलिया में हिंदू देवी-देवताओं के मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. इस क्रम में आज सुबह एक और खबर आयी कि ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में एक मंदिर में तोड़फोड़ की घटना हुई है. आज शनिवार को ब्रिसबेन शहर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गयी हुई. इस घटना में खालिस्तान समर्थकों का हाथ बताया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : CJI">https://lagatar.in/cji-chandrachud-said-fake-news-spreads-fast-on-social-media-truth-becomes-victim/">CJI
चंद्रचूड़ ने कहा, सोशल मीडिया पर फेक न्यूज तेजी से फैलता है, सच्चाई विक्टिम बन जाती है…
ने कैम्ब्रिज में चीन की तारीफ की, भाजपा हुई हमलावर, कहा, विदेश में भारत का अपमान करते हैं
चंद्रचूड़ ने कहा, सोशल मीडिया पर फेक न्यूज तेजी से फैलता है, सच्चाई विक्टिम बन जाती है…
गायत्री मंदिर में खालिस्तानी चरमपंथियों ने फोन कर डराया
दो माह के भीतर ऑस्ट्रेलिया में किसी मंदिर में तोड़फोड़ की यह चौथी घटना है. घटना की जानकारी उस समय मिली जब श्रद्धालु सुबह पूजा के लिए मंदिर पहुंचे. ऑस्ट्रेलिया टुडे के अनुसार, खालिस्तानी समर्थकों ने कथित तौर पर ब्रिसबेन के दक्षिण में बरबैंक में स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की. इससे पूर्व ब्रिसबेन स्थित गायत्री मंदिर में खालिस्तान चरमपंथियों ने फोन कर डराया-धमकाया था. खालिस्तान समर्थकों ने पाकिस्तान के लाहौर से फोन किये थे. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-praised-china-in-cambridge-bjp-became-the-attacker-said-india-is-insulted-abroad/">राहुलने कैम्ब्रिज में चीन की तारीफ की, भाजपा हुई हमलावर, कहा, विदेश में भारत का अपमान करते हैं
Leave a Comment