Search

 
 
 

ऑस्ट्रेलिया : ब्रिसबेन के लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़, दो माह में चौथी घटना, खालिस्तान समर्थकों पर आरोप

 
Brisbane : ऑस्ट्रेलिया में हिंदू देवी-देवताओं के मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. इस क्रम में आज सुबह एक और खबर आयी कि ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में एक मंदिर में तोड़फोड़ की घटना हुई है. आज शनिवार को ब्रिसबेन शहर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गयी हुई. इस घटना में खालिस्तान समर्थकों का हाथ बताया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : CJI">https://lagatar.in/cji-chandrachud-said-fake-news-spreads-fast-on-social-media-truth-becomes-victim/">CJI

चंद्रचूड़ ने कहा, सोशल मीडिया पर फेक न्यूज तेजी से फैलता है, सच्चाई विक्टिम बन जाती है…

 गायत्री मंदिर में खालिस्तानी चरमपंथियों ने फोन कर डराया

दो माह के भीतर ऑस्ट्रेलिया में किसी मंदिर में तोड़फोड़ की यह चौथी घटना है. घटना की जानकारी उस समय मिली जब श्रद्धालु सुबह पूजा के लिए मंदिर पहुंचे. ऑस्ट्रेलिया टुडे के अनुसार, खालिस्तानी समर्थकों ने कथित तौर पर ब्रिसबेन के दक्षिण में बरबैंक में स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की. इससे पूर्व ब्रिसबेन स्थित गायत्री मंदिर में खालिस्तान चरमपंथियों ने फोन कर डराया-धमकाया था.  खालिस्तान समर्थकों ने पाकिस्तान के लाहौर से फोन किये थे. इसे भी पढ़ें :  राहुल">https://lagatar.in/rahul-praised-china-in-cambridge-bjp-became-the-attacker-said-india-is-insulted-abroad/">राहुल

ने कैम्ब्रिज में चीन की तारीफ की, भाजपा हुई हमलावर, कहा, विदेश में भारत का अपमान करते हैं

मंदिर के अध्यक्ष ने कहा, पुलिस के साथ बैठक कर बयान देंगे

द ऑस्ट्रेलिया टुडे के अनुसार मंदिर के पास रहने वाले रमेश कुमार ने कहा कि मुझे पता है कि मेलबर्न के हिंदू मंदिरों में क्या हुआ है इस नफरत का सामना करना अपने आप में एक बहुत ही दुखद अनुभव है.मंदिर के अध्यक्ष सतिंदर शुक्ला ने बताया कि मंदिर के पुजारी और भक्तों ने आज सुबह फोन किया और मुझे मंदिर की चहारदीवारी पर तोड़फोड़ के बारे में जानकारी दी. कहा कि वे प्रबंधन समिति की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद इस पर विस्तृत बयान देंगे.

इसका मकसद ऑस्ट्रेलियाई हिंदुओं को डराना है

हिंदू मानवाधिकार ने खालिस्तान के इस कृत्य को हिंदुओं को आतंकित करने का एक पैटर्न करार दिया है. हिंदू मानवाधिकार की महानिदेशक सारा एल गेट्स ने ऑस्ट्रेलिया टुडे से कहा कि हिंदू मंदिरों पर हमला करना चरमपंथी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का एक पैटर्न है. इसका मकसद ऑस्ट्रेलियाई हिंदुओं को डराना है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही