Search

 
 
 

Australian Open: सेमीफाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, तन्वी शर्मा क्वार्टर-फाइनल में

भारत की  बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. 12 जून को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिंधु ने चीन की चेन सु यू को तरह एकतरफा मैच में 21-6, 21-9 से हरा दिया.
 

Lagatar Desk: भारत की  बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. 12 जून को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिंधु ने चीन की चेन सु यू को तरह एकतरफा मैच में 21-6, 21-9 से हरा दिया. इस मुकाबले को अपने नाम करने और अंतिम चार में जगह बनाने के लिए सिंधु ने मात्र 31 मिनट का समय लिया. इस जीत के साथ ही सिंधु की साल के पहले खिताब की उम्मीदें काफी मजबूत हो गई हैं.

 

पीवी सिंधु के लिए ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट से खास बात यह है कि इस सीजन के आठ (बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन) टूर्नामेंट्स में यह केवल दूसरा मौका है, जब सिंधु सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही हैं. इससे पहले, प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने भारत की ईशारानी बरुआ को 42 मिनट चले मुकाबले में 22-20, 21-12 से मात दी थी.

 

तन्वी शर्मा क्वार्टर-फाइनल में पहुंची

वहीं, महिला सिंगल्स में भारत की युवा सनसनी तन्वी शर्मा ने क्वार्टर-फाइनल में प्रवेश कर लिया है. तन्वी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी ही देश की मालविका बंसोड़ को सीधे गेमों में 21-13, 21-15 से हराकर उलटफेर किया. उन्होंने पहले राउंड में ताइवान की 5वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चिउ पिन-चियन को हराया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही