Search

 
 
 

Cricket : सीनियर महिला टी-20 चैंपियनशिप में दौसा ने अलवर को 9 विकेट से हराया

Dausa : राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित सीनियर महिला टी-20 चैंपियनशिप के दूसरे दौर में दौसा की टीम ने अलवर को 9 से हरा दिया. यह मैच शुक्रवार को अलवर में सूरत क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. अलवर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. अलवर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 औवर में 6 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए.
 

Dausa : राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित सीनियर महिला टी-20 चैंपियनशिप के दूसरे दौर में दौसा की टीम ने अलवर को 9 से हरा दिया. यह मैच शुक्रवार को अलवर में सूरत क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. अलवर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. अलवर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए.

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दौसा की टीम ने मात्र 15 ओवर में लक्ष्य हासिल कर शानदारी जीत हासिल की. दौसा की ओर से तनिका शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 बॉल में 57 रन बनाए, याना वर्मा ने 14 बॉल पर 12 रन बनाए और तानिया शर्मा ने 30 बॉल पर 26 रन बनाए. इस तरह टीम ने 15 ओवर में ही 1 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर जीत दर्ज की. इस जीत के हीरो दौसा टीम की उप कप्तान तनिका शर्मा का ऑलराउंड प्रदर्शन रहा. यह दौसा की लगातार दूसरी जीत है.


दूसरे मैच में शानदार जीत के बाद दौसा टीम का तीसरा मुकाबला हनुमानगढ़ के साथ होगा. सचिव उपाध्याय ने टीम मैनेजर शोभना गुर्जर, कोच प्रेम सिंह नाथावत और सम्पूर्ण टीम को शुभकामनाएं दी और आगे के मैचों में और अच्छा प्रदर्शन करने को प्रोत्साहित किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही