Search

 
 
 

Cricket News: बारिश ने डाला खलल, अफगानिस्तान-A ने भारत-A को 4 रन से हराया

रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में गुरुवार को अफगानिस्तान-A ने भारत-A के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 4 रन से जीत हासिल की.
 

Lagatar Desk: रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में गुरुवार को अफगानिस्तान-A ने भारत-A के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 4 रन से जीत हासिल की. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 49 ओवरों में 9 विकेट पर 349 रन बनाए. बारिश के चलते भारतीय पारी में एक ओवर की कटौती की गई. 


वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी ने 7.1 ओवरों में 74 रन बनाए. प्रभसिमरन ने 69 गेंदों में 14 चौकों के साथ 84 रन बनाकर आउट हुए, वैभव 22 गेंदों में 9 चौकों के साथ 44 रन बनाकर आउट हुए. कुछ देर बाद प्रियांश आर्य के रूप में भारत को 8वां झटका लगा. 

 

गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा ने टीम के खाते में 66-66 रन का योगदान दिया, जबकि सूर्यांश शेडगे ने खाते में 40 रन जोड़े. अफगानिस्तान के लिए अब्दुल्ला अहमदजई ने 68 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट झटके. वहीं, फरमानुल्लाह सफी ने 3 विकेट लिए.

 

अफगानिस्तान-A को 38 ओवरों में 294 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. इसके जवाब में सलामी जोड़ी ने अफगानिस्तान-A को मजबूत शुरुआत दिलाई. इमरान मीर ने हसन ईसाखिल के साथ पहले विकेट के लिए 63 रन बनाए.

 

हसन 29 गेंदों में 6 चौकों के साथ 34 रन बनाए. अफगानिस्तान का स्कोर 25.5 ओवरों में 177/2 था. इसी बीच बारिश ने मैच में फिर से बाधा डाल दिया. इसके बाद खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका और अफगानिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर विजेता घोषित किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही